रिपोर्ट शाहिद अली
बस्ती यूपी
थाना कोतवाली व स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही मे 25,000 रुपये का इनामिया तमंचा के साथ गिरफ्तार


थाना कोतवाली व स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही मे थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 118/22 धारा 379,411 भा0द0सं0 से सम्बन्धित 25,000 रुपये का इनामिया अभियुक्त उमेश बरुआर पुत्र जुग्गुल दत्त बरुआर सा0 मुड़ाडीहा थाना धानेपुर जनपद गोंडा को दिनांक 29/30.03.2022 समय करीब 02.20 बजे पुलिस मुठभेड़ के दौरान बहद ग्राम हर्दिया बांसी रोड पर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर, एक अदद खोखा व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया । अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायर करने व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 158/22 धारा 307 भा0द0सं0 तथा मु0अ0सं0 159/22 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के दाहिने पैर के घुटने के नीचे गोली लगी है तथा स्वाट टीम के का0 धीरज दाहिने हाथ को छूकर गोली निकल गई निकल गयी। अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि मै शहर में टप्पेबाजी करता हू, इसी अपना व अपने परिवार का गुजारा करता हूं आज मैं शहर में टप्पेबाजी की नियत से जा रहा था कि आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया । अभियुक्त के ऊपर आधार दर्जन मुकदमे है।
गिराफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1- उमेश बरुआर पुत्र जुग्गुल दत्त बरुआर सा0 मुड़ाडीहा थाना धानेपुर जनपद गोंडा।
बरामदगी का विवरणः-
1- अदद तमंचा 315 बोर, एक अदद खोखा व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर।
आपराधिक इतिहास –
1-मु0अ0सं0 …./14 धारा 41/411 IPC थाना कैंट जनपद फैजाबाद।
2- मु0अ0सं0 317/14 धारा 3/25 A Act थाना कैंट जनपद फैजाबाद।
3- मु0अ0सं0 318/14 धारा 4/25 A Act थाना कैंट जनपद फैजाबाद।
4- मु0अ0सं0 1028/16 धारा 379 IPC थाना कोतवाली नगर जनपद फैजाबाद।
5- मु0अ0सं0 445/08 धारा 392 IPC थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा।
6- मु0अ0सं0 22/18 धारा 406,411,412,419,420,467,468,471 IPC थाना कैंट जनपद फैजाबाद।