सपोर्ट शाहिद अली
बस्ती यूपी
थाना सोनहा पुलिस द्वारा वांक्षित अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव के आदेश के क्रम में जनपद बस्ती में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती दीपेंद्रनाथ चौधरी के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी रूधौली अंबिका राम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सोनहा राम कृष्ण मिश्र मय टीम द्वारा अभियुक्त आलोक कुमार पाण्डेय पुत्र राधेरमण पाण्डेय ग्राम बनकटा थाना बासी जनपद सिद्धार्थनगर को भानपुर रूधौली मोड़ से आज दिनांक 29.03.2022 को समय करीब 11.00 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया।
उल्लेखनीय है कि अभियुक्त ओलिन हेल्थ केयर कम्पनी ( मेडीक्योर फार्मा) में MR है अपने साथी मृतक रविकांत मिश्र के साथ दवा बेचता था जिसे बेचने के बाद पूरा पैसा मैनेजर को वापस नही किया था। अभियुक्त के मृतक से बार बार पैसा मांगने की बात से छुब्द होकर सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर लिया। जिसपर मृतक के पत्नी के तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 17/22 धारा 306,506 भा0द0वि0 पंजीकृत है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
- आलोक कुमार पाण्डेय पुत्र राधेरमण पाण्डेय ग्राम बनकटा थाना बासी जनपद सिद्धार्थनगर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
- प्रभारी निरीक्षक सोनहा राम कृष्ण मिश्र जनपद बस्ती
- व0उ0नि0 रामदेव थाना सोनहा जनपद बस्ती।
- का0 सुभेंद्र तिवारी थाना सोनहा जनपद बस्ती।
- का0लवकुश सिंह थाना सोनहा जनपद बस्ती।