रिपोर्ट शाहिद अली
बस्ती यूपी
यू0पी0-डायल-112
PRV-4319 की त्वरित कार्यवाही द्वारा गम्भीर रुप से झुलसे व्यक्ति को इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया गया


घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक–28/03/2022 को समय-03:37 पर EVENT NO-00929 में कालर रवि कुमार यादव द्वारा बताया गया कि 04 लोगों ने आग लगाकर जलाने की कोशिश की है और अभी आग बुझ गयी है, जिस पर पीआरवी वाहन संख्या यू0पी0-32-डी0जी0-4319 द्वारा तत्काल 10 मिनट मे मौके पर पहुंचकर कालर को पीआरवी कर्मियो द्वारा 108 एम्बुलेस से CHC हर्रैया ले जाकर दवा ईलाज हेतु भर्ती कराया गया जोकि ग्राम-रामदत्तपुर थाना-छावनी जनपद बस्ती का निवासी है एवं जो अपनी पत्नी की विदाई कराने हेतु अपने ससुराल ग्राम-समोढ़ा थाना दुबौलिया जनपद बस्ती गया था कि जहां कालर के साले ने कोई काम बताकर गाड़ी से कालर को स्थान बड़हर कला थाना हर्रैया जनपद बस्ती लाकर उसके ऊपर पेट्रोल डालकर जला दिया था जिससे कालर का शरीर जल गया था, जिसके सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक हरैया को अवगत कराया गया तथा मौके पर थाना हर्रैया के का0 अभिषेक यादव, का0 संदीप सिंह मौजूद थे जिन्हें आवश्यक कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया । यू0पी0-112 के त्वरित कार्यवाही की कालर व जनता द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी के स्टाफ– आरक्षी दीपक यादव |
-चालाक हो0गा0 कृष्णावतार उपाध्याय |