रिपोर्ट शाहिद अली
थाना पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा निर्वाचन में असम्यक असर डालने व अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न करने एवं उच्चाधिकारीगण को कार्य सरकार के दौरान बाधा उत्पन्न करने वाले 03 गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती दीपेन्द्र नाथ चौधरी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर आलोक प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती आलोक श्रीवास्तव के नेतृत्व में व0उ0नि0 जय प्रकाश चौबे माय पुलिस बल द्वारा निर्वाचन में असम्यक असर डालने व अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न करने एवं उच्चाधिकारीगण को कार्य सरकार के दौरान बाधा उत्पन्न करने वालों के सम्बन्ध में थाना पुरानी बस्ती पर पंजीकृत मु0अ0सं0 59/2022 धारा 147, 188, 341, 353, 504 IPC व 7 CLA Act, मु0अ0सं0 60/2022 धारा 147, 188, 323, 341, 353, 427, 504 IPC व 7 CLA Act मु0अ0सं0 61/2022 धारा 147, 188, 323, 341, 353, 427, 504 IPC व 7 CLA Act मु0अ0सं0 63/2022 धारा 147, 188, 341, 353, 504, 171 F IPC व 7 CLA Act व मु0अ0सं0 64/2022 धारा 147, 188, 353, 341, 504, 171F IPC व 7 CLA Act से सम्बंधित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बस्ती भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
- रामवृक्ष यादव पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी ग्राम गौरा थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती |
- दिनेश यादव पुत्र गंगाराम निवासी ग्राम गौरा थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती |
- राजेंद्र निषाद पुत्र श्री राम निषाद निवासी ग्राम गौरा थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती |
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
- वरिष्ठ उपनिरीक्षक जय प्रकाश चौबे थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती |
- का0 विवेक यादव, का0 मनोज यादव थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती |