रिपोर्ट शाहिद अली
बस्ती यूपी
थाना सोनहा जनपद बस्ती पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव के आदेश के क्रम में जनपद बस्ती में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री दीपेन्द्रनाथ चौधरी के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी रूधौली अम्बिका राम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सोनहा राम कृष्ण मिश्र मय टीम द्वारा थाना सोनहा जनपद बस्ती पर पंजीकृत मु0अ0सं0 17/22 धारा 306,506 IPC में वांछित अभियुक्त राहुल पाठक पुत्र गौकरन पाठक ग्राम मोकलपुर थाना खोड़ारे जनपद गोंडा को दिनांक 24.03.2022 को समय करीब 14.00 बजे को बडेबन चौराहे से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
- राहुल पाठक पुत्र गौकरन पाठक उम्र करीब 30 वर्ष निवासी ग्राम मोकलपुर थाना खोड़ारे जनपद गोंडा ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
- प्रभारी निरीक्षक सोनहा राम कृष्ण मिश्र जनपद बस्ती ।
- व0उ0नि0 रामदेव थाना सोनहा जनपद बस्ती ।
- हे0का0 दिनेश कुमार थाना सोनहा जनपद बस्ती ।