बस्ती
रिपोर्ट शाहिद अली
थाना कलवारी पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव के आदेश के क्रम में जनपद बस्ती में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती दीपेन्द्रनाथ चौधरी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी कलवारी विनय चौहान के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कलवारी अरविन्द कुमार शाही व प्रभारी एण्टी व्हीकल थेफ्ट गजेन्द्र प्रताप सिंह के संयुक्त टीम द्वारा थाना कलवारी पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 79/2022 धारा-304,504 IPC से सम्बन्धित अभियुक्त आकाश कुमार पुत्र मधुबन उम्र करीब 34 वर्ष साकिन गौरिया थाना कलवारी जनपद बस्ती को आज दिनांक 22.03.2022 को समय करीब 10:20 बजे अक्सड़ा पुरानी पुलिया के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
- आकाश कुमार पुत्र मधुबन निवासी ग्राम गौरिया थाना कलवारी जनपद बस्ती उम्र करीब 34 वर्ष । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
- थानाध्यक्ष कलवारी अरविन्द कुमार शाही जनपद बस्ती ।
- प्रभारी एण्टी व्हीकल थेफ्ट टीम उ0नि0 श्री गजेंद्र प्रताप सिंह जनपद बस्ती ।
- हे0का0 राम सुरेश यादव, हे0का0 अजय दुबे, हे0का0 राघवेंद्र, का0 महेन्द्र यादव एण्टी व्हीकल थेफ्ट टीम जनपद बस्ती ।
- का0 अनिल यादव, का0 अखिलेश यादव, का0 नन्दलाल यादव थाना कलवारी जनपद बस्ती ।