बस्ती
रिपोर्ट शाहिद अली
जनपद बस्ती के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/ चौकी प्रभारी मय पुलिस बल द्वारा क़ानून/ शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना/ चौकी क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए पैदल गश्त किया गया



पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव के आदेश के क्रम में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद बस्ती के समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष/ चौकी प्रभारी मय पुलिस बल द्वारा अपने-अपने थाना/ चौकी क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए पैदल गश्त किया गया । पैदल गश्त के दौरान चौराहों, मार्केट, भीड़-भाड़ वाली जगहों आदि पर संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनों/ वस्तुओं की गहनता से चेकिंग की गई तथा मिशन शक्ति अभियान, यातायात नियमों व मास्क का प्रयोग करने (कोविड-19 के दृष्टिगत) के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक किया गया ।