बस्ती
रिपोर्ट शाहिद अली
अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्रनाथ चौधरी द्वारा डायल-112 जनपद बस्ती में 18 दिवसीय फ्रेशर कोर्स का उद्घाटन किया गया



पुलिस अधीक्षक बस्ती के आदेश के क्रम में, नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्र नाथ चौधरी द्वारा पुलिस उपाधीक्षक डायल-112 प्रीती खरवार व प्रभारी निरीक्षक डायल-112 विनोद कुमार की उपस्थिति में जिला प्रशिक्षण इकाई यूपी डायल-112 जनपद बस्ती में 40 पुलिस कर्मियो का 18 दिवसीय फ्रेशर कोर्स का आज दिनांक 21.03.2022 को उद्घाटन किया गया । यूपी डायल-112 के कुल 40 पुलिस कर्मियो द्वारा 18 दिवस प्रशिक्षण प्राप्त किया जायेगा । जहाँ उन्हें वेपन एक्सचेंज, आपदा प्रबंधन, फायर संबंधी जानकारी आदि के बारे मे प्रशिक्षण दिया जायेगा ।
अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया ।