
सहारनपुर
थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा कृष्णा धाम शिव कालोनी में हुये झगड़े में शामिल 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

दिनांक 18-03-2022 को श्री सतीश पुण्डीर अपनी बुलेरो गाड़ी से श्री दिनेश से कृष्णा धाम शिव कालोनी छुटमलपुर थाना फतेहपुर, सहारनपुर में होली मिलने के लिये आये थे कि तभी 1-विशाल 2-प्रीतम 3-विकाश 4-अभिषेक 5-सौरभ 6-सोनू 7-संदीप व 25-30 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लाठी डण्डे व धारदार हथियार व ईट पत्थर से हमला कर दिया जिससे दिनेश घायल हो गये तथा बीच बचाव करने आये ब्रहमदत्त व प्रमोद के साथ मारपीट की जिससे ब्रहमदत्त के सिर में डण्डा लगने से वह बेहोश हो गये व ब्रहमदत्त, दिनेश व सतीश की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर करते हुये गाली गलौच कर व धमकी देकर वहां से भाग गये। जिसके सम्बन्ध में पीड़ित द्वारा दी गई लिखित तहरीरी सूचना के आधार पर थाना फतेहपुर पर मु0अ0सं0 75/2022 धारा 147/148/149/323/324/308/427/504/506 भादवि पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा उपरोक्त घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुये अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के आदेश थाना फतेहपुर पुलिस को दिये गये।
जिसके क्रम में आज दिनांक 19-03-2022 को पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सदर, सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये उपरोक्त घटना में शामिल 08 अभियुक्त क्रमशः 1-विशाल पुत्र पप्पू निवासी फतेहपुर भादो थाना फतेहपुर, सहारनपुर 2-आकाश पुत्र पप्पू निवासी फतेहपुर भादो थाना फतेहपुर, सहारनपुर 3-सोनू पुत्र धीर सिंह निवासी फतेहपुर भादो थाना फतेहपुर, सहारनपुर 4-संदीप पुत्र धीर सिंह निवासी फतेहपुर भादो थाना फतेहपुर, सहारनपुर 5-नाथीराम पुत्र जातीराम निवासी ग्राम फतेहपुर थाना फतेहपुर, सहारनपुर 6-निखिल पुत्र नाथीराम निवासी ग्राम फतेहपुर थाना फतेहपुर, सहारनपुर 7-गौरव पुत्र नाथीराम निवासी ग्राम फतेहपुर थाना फतेहपुर, सहारनपुर 8-राहुल पुत्र विजय कुमार निवासी फतेहपुर भादो थाना फतेहपुर, सहारनपुर को थाना क्षेत्र फतेहपुर से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्व थाना फतेहपुर पर अन्य आवश्यक कार्यवाही करते हुये जेल भेजे जा रहे है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पताः-
1-विशाल पुत्र पप्पू निवासी फतेहपुर भादो थाना फतेहपुर, सहारनपुर।
2-आकाश पुत्र पप्पू निवासी फतेहपुर भादो थाना फतेहपुर, सहारनपुर।
3-सोनू पुत्र धीर सिंह निवासी फतेहपुर भादो थाना फतेहपुर, सहारनपुर
4-संदीप पुत्र धीर सिंह निवासी फतेहपुर भादो थाना फतेहपुर, सहारनपुर।
5-नाथीराम पुत्र जातीराम निवासी ग्राम फतेहपुर थाना फतेहपुर, सहारनपुर।
6-निखिल पुत्र नाथीराम निवासी ग्राम फतेहपुर थाना फतेहपुर, सहारनपुर।
7-गौरव पुत्र नाथीराम निवासी ग्राम फतेहपुर थाना फतेहपुर, सहारनपुर।
8-राहुल पुत्र विजय कुमार निवासी फतेहपुर भादो थाना फतेहपुर, सहारनपुर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस पार्टी का नामः-
1-उ0नि0 रामवीर कुमार शर्मा थाना फतेहपुर, सहारनपुर।
2-उ0नि0 शंशाक गिरी थाना फतेहपुर, सहारनपुर।
3-का0 1322 गौरव कुमार थाना फतेहपुर, सहारनपुर।
4-का0 1354 अभिषेक खोकर थाना फतेहपुर, सहारनपुर।