उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग में एम बी (मापन बुक) का अजीबो-गरीब खेल

गोरखपुर। लोक निर्माण विभाग के भ्रष्ट संगठित अभियंताओं द्वारा भ्रष्टाचार को अंजाम दिए जाने के लिए निर्धारित नीति निर्देश एवं शासकीय निर्देशों को किसी भी स्तर पर नेस्तो नाबूत करने पर आमादा है। प्रधान लेखाकार व मुख्य लेखा परीक्षक के वार्षिक लेखा परीक्षण के अनुसार संगठित भ्रष्ट अभियंताओं द्वारा अरबों खरबों के भ्रष्टाचार को अंजाम दिए जाने हेतु प्रत्येक अवर अभियंता को लगभग दर्जनों मापन पुस्तिका उपलब्ध कराई गई है और उक्त अवर अभियंताओं द्वारा अरबों खरबों के वित्तीय अनियमितता व आर्थिक अपराध को छिपाने के लिए कार्यरत अवर अभियंता व अवकाश प्राप्त अवर अभियंताओं द्वारा मापन पुस्तिकाओं को अब तक खंडीय कार्यालयों में जमा नहीं किया गया है ताकि अवर अभियंताओं के मिलीभगत से अधिशासी अभियंता व मुख्य अभियंता के संरक्षण में प्रत्येक वर्ष किए गए अरबों, खरबों रुपए के बंदरबांट को उजागर ना किया जा सके। जबकि नियमानुसार अवर अभियंताओं को दो छोटी और तो बड़ी मापन पुस्तिका ही दिया जा सकता है और संबंधित अवर अभियंताओं द्वारा उक्त मापन पुस्तिकाओं को खंडीय कार्यालय में जमा करने के उपरांत ही कोई अन्य मापन पुस्तिका दिए जाने का प्रावधान है। उपरोक्त कूट रचित खेल में प्रधान लेखाकार द्वारा खंडीय कार्यालयों में नियुक्त खंडीय लेखाधिकारी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी और संबंधित पटल लिपिक की मिलीभगत से सरकारी धनराशि का बंदरबांट किया जाता है। जिसके परिणाम स्वरूप प्रधान लेखाकार द्वारा खंडीय लेखाधिकारियों के विरुद्ध विगत दो दशकों से कोई विधिक कार्यवाही नहीं की गई है। तदनुसार यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि संगठित आरोपी अभियंताओं व खंडीय लेखाधिकारियों को प्रधान लेखाकार का संरक्षण प्राप्त है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित संगठन के संस्थापक महासचिव शैलेंद्र कुमार मिश्रा, अनूप शुक्ला, अशोक तिवारी दिवानी बार गोरखपुर, योगेन्द्र कुमार मिश्रा एडवोकेट महामंत्री जिला कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन, डी एन सिंह ठेकेदार जन कल्याण समिति लखनऊ के प्रदेश उपाध्यक्ष, रामनिवास गुप्ता, वरिष्ठ कार्यकर्ता जियाउद्दीन अन्सारी, राजेश शुक्ला अधिवक्ता कमिश्नरी बार गोरखपुर, अनूप कुमार मिश्रा एडवोकेट स्नेहा मिश्रा एडवोकेट दीवानी कचहरी गोरखपुर विरेन्द्र कुमार वर्मा, विरेन्द्र राय, जिला मंत्री रामचन्दर दूबे, जिला संयोजक राजमंगल गौर, जिला मीडिया प्रभारी शशी कांत, नानू अंसारी, बृजराज सैनी, संतोष गुप्ता, संजय गुप्ता, इत्यादि भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।