गिरफ्तारी के लिए बच्चो के साथ आत्मदाह को मजबूर होती विधवा
संतकबीरनगर
के के मिश्रा / हरीश सिंह
सन्त कबीर नगर – कहते है कि कानून के हाथ इतने लम्बे होते है कि कोई गर्दन बच नही सकता है लेकिन यह बात सच्चाई से उतनी ही दूर नजर आ रही है जितनी दूरी अपराध और पुलिस के बीच की चर्चा आम जनमानस करती है जिसका उदाहरण कही न कही एक तरफ जहां अपराध के बढ़ते ग्राफ है तो दूसरी तरफ अपराधियो की बढ़ती जनसंख्या है यही नही वह बयां भी सच होता दिख रहा है जो पावर के आगे पुलिस मजबूर हो जाया करती है जिसका जिक्र पीड़िता ने जिलाधिकारी को दिये प्रार्थना पत्र मे किया है । बीस दिन से ऊपर हो गया पर हत्यारोपियो की गिरफ्तारी नही हो पायी ।
बताते चले कि सुबह नौ बजे से कलेक्ट्रेट परिसर मे अभियुक्तो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अपने तीन बच्चो के साथ धरने पर बैठी बंजरिया मोहल्ला निवासिनी विधवा सुनीता जिलाधिकारी को दिये गये प्रार्थना पत्र मे लिखा है कि उसके पति चन्द्र प्रकाश की हत्या रेलवे स्टेशन के निकट सनलाइट होटल मे 16-8-2019 को फूल चन्द चौधरी और होटल प्रबंधक व अज्ञात व्यक्तियो के द्वारा किया गया , जिनके विरुद्ध आई पी सी 584 / 19 धारा 302 ,120 बी के तहत मुकदमा दर्ज है बावजूद मेरे पति के हत्यारो की गिरफ्तारी नही हो रही है । सात दिन पहले कोतवाली पुलिस फूलचन्द चौधरी तथा विभागीय कर्मचारी विश्वनाथ , अहमद एवं होटल के दो कर्मचारियो को उठायी थी लेकिन उन लोगो से अनुचित लाभ लेकर छोड़ दिया गया । अगर अभियुक्तो की गिरफ्तारी नही होती है तो बच्चो के साथ कलेक्ट्रेट मे आत्मदाह कर लूंगी ।