पोषण के नारों के साथ किशोरियों ने निकाली साइकिल रैली
– लोगों को पोषण के बारे में किया जागरुक, बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी
– पोषण माह के दूसरे सप्ताह में हो रही किशोरियों पर आधारित गतिविधि
संतकबीरनगर 10 सितम्बर 2019
पोषण माह में मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर पोषण के नारों के साथ किशोरियों ने साइकिल रैली निकाली, इसके साथ ही लोगों को पोषण के बारे में जागरुक किया। इस दौरान बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली और पोषण पर चर्चा की गई। पोषण माह के दूसरे सप्ताह में किशोरियों पर आधारित गतिविधियां की जाएंगी ताकि किशोरियां में एनीमिया की समस्या को दूर किया जा सके।
जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री विजयश्री के निर्देशन में जिले में चल रहे पोषण माह के दूसरे सप्ताह के दौरान किशोरियों के पोषण पर आधारित गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। ताकि किशोरियों के अन्दर व्याप्त एनीमिया की समस्या को दूर किया जा सके। बेलहर में सीडीपीओ अनुज के निर्देशन में विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों पर साइकिल रैलियां निकाली गईं। इस दौरान किशोरियों ने पोषण से जुड़े विभिन्न नारे लिखी तख्तियां लेकर लोगों को किशोरी पोषण के साथ ही साथ बाल पोषण के प्रति भी जागरुक किया। खलीलाबाद में सुपरवाइजर सरोज त्रिपाठी और नीना श्रीवास्तव के निर्देशन में पोषण रैली निकाली गई। किशोरियों को पोषण के प्रति जागरुक किया गया। साथ ही साथ उनको पर्याप्त पोषण प्राप्त करने के लिए जानकारियां आंगबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दी। बघौली क्षेत्र में सीडीपीओ वीरेन्द्र तिवारी के साथ ही साथ मंजू के निर्देशन में साइकिल रैली निकाली गई। इस दौरान प्रभातफेरी निकालकर भी लोगों को पोषण के प्रति जागरुक किया गया। वहीं सीडीपीओ प्रभारी आशा देवी और सीडीपीओ मधु चतुर्वेदी के निर्देशन में किशोरियों ने साइकिल रैली निकाली और विभिन्न नारों के साथ लोगों को किशोरी पोषण के प्रति जागरुक किया। यूपीटीएसयू की पोषण सखियों ने भी पोषण के प्रति लोगों को जागरुक करने का काम किया।
लगाए गए पोषण आधारित ये नारे
किशोरियों ने प्रभात फेरी और साइकिल रैली के दौरान विविध नारे लगाए जो पोषण पर आधारित थे। इन नारों में बीमारी में दें आहार, थोड़ा- थोड़ा, बार- बार । चार मेल का खाना खिलाएं, बच्चों का सम्पूर्ण विकास पाएं। बाहर की चीजें रखें दूर, बचचों की सेहत हो भरपूर। बच्चों को स्वस्थ बनाना है, स्वच्छता व्यवहार अपनाना है। सातवें माह में खाना खिलाएं, वजन लम्बाई पूरी बढ़ाएं। घर का खाना बहुत जरुरी, वजन लम्बाई बढ़ेगी पूरी। जैसे नारों की बदौलत लोगों को जागरुक किया गया।
पोषण माह में आज
पोषण माह में बुधवार को पोषक आहार के सम्बन्ध में चर्चा की जाएगी। इस दौरान टीकाकरण केन्द्रों पर आई हुई महिलाओं को यह बताया जाएगा कि अपने शिशुओ को किस प्रकार से पोषक आहार प्रदान करें। साथ ही साथ विभिन्न आयुवर्ग में मां के दूध के साथ उपरी आहार के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।


