बस्ती
राहिल खान
रेड क्रॉस सोसाइटी बस्ती की सहभागिता
चिकित्सा स्वास्थ्य एव परिवार कल्याण विभाग बस्ती एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन बस्ती के तहत राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन राजकीय कन्या इंटर कालेज बस्ती में किया गया ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव जी, मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पांडेय जी, सयुक्त निदेशक डॉ राजकुमार जी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ ए0के0 गुप्ता जी, जिला प्रतिक्षण अधिकारी डॉ एफ0 हुसैन जी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सी0के0 वर्मा जी, प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम सिंह जी,नोडल अधिकारी वी0एन0 मिश्रा जी,जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राजेश चौधरी जी, जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक दुर्गेश मल्ल जी, जिला समन्वयक एन0यू0एच0एम0 सचिन चौरसिया, रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव सरदार कुल्वेंद्र सिंह मजहबी जी, लेखा सहायक रोहन धवन जी, संजय कुमार, ह्यूमन सोसायटी के अध्यक्ष रंजीत श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रेड क्रॉस सोसायटी के सदस्य एल0के0 पांडेय जी द्वारा किया गया एव राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
रिपोर्ट:: राहिल खान
बस्ती यूपी;;
