बाराबंकी
थाना मोहम्मदपुरखाला पुलिस ने अवैध खनन में 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, मिट्टी से भरी अवैध खनन में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्राली सीज

दिनांक 04.09.2019 को वादी मुरली पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम कैथा थाना मो0पुरखाला जनपद बाराबंकी ने थाना मोहम्मदपुरखाला पर लिखित तहरीर दिया कि बलराम पुत्र कल्लू व शिवबालक पुत्र जगदीश उसके खेत की मिट्टी व बालू चोरी से अवैध खनन कर बेच रहे है। इस सूचना पर थाना मोहम्मदपुरखाला पर मु0अ0सं0-389/19 धारा 379/447/297 भादवि व 64बी खनन अधिनियम पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार जनपद में अवैध खनन करने वालों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी फतेहपुर के पर्यवेक्षण में दिनांक 06.09.2019 को थानाध्यक्ष मोहम्मदपुरखाला के कुशल नेतृत्व में अभियुक्त बलराम पुत्र कल्लू निवासी ऊदापुर थाना मो0पुरखाला जनपद बाराबंकी व शिवबालक पुत्र जगदीश निवासी ग्राम कैथा थाना मो0पुरखाला जनपद बाराबंकी को ग्राम कैथा से गिरफ्तार कर मौके से मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली को सीज किया गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
1- बलराम पुत्र कल्लू निवासी ऊदापुर थाना मो0पुरखाला जनपद बाराबंकी।
2- शिवबालक पुत्र जगदीश निवासी ग्राम कैथा थाना मो0पुरखाला जनपद बाराबंकी ।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 06.09.19 को ग्राम कैथा थाना मोहम्मदपुरखाला जनपद बाराबंकी
पुलिस टीम
थानाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा थाना मोहम्मदपुरखाला जनपद बाराबंकी मय हमराही पुलिस बल।