बस्ती
राहिल खान
आल इण्डिया मजलिस ए इत्तिहादुल मुसलमीन
की तरफ से प्रेस क्लब बस्ती में एक प्रेस वार्ता रखी गई जिसमें मोहम्मद असलम साहब को नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया तथा आने वाले पंचायत चुनाव को लेकर समीक्षा की गई जिसमें कार्यकर्ताओं को संबोधित कर युवा प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश मो0 शोएब आज़म ने कहा कि आने वाले चुनाव में हम लगभग सभी सीटों पर आने प्रत्याशी उतरेंगे था सरकार की गलत नीतियों का विरोध करेंगे। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एजाज अहमद साहब ने कहा हम संगठन के मजबूती के लिए जगह जगह सदस्यता कैम्प लगाकर लोगों को पार्टी के विचारधारा से जोड़कर जनमानस के भलाई के लिए काम करेंगे ।
इस कार्यक्रम में उपस्थित जिलाध्यक्ष मोहम्मद असलम साहब, युवा जिलाध्यक्ष फारूक अहमद , युवा जिला महासचिव मो0 तौफीक, नावेद यूसुफ़, नाज़िम अंसारी, तौफीक अहमद, जावेद अहमद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहें !
रिपोर्ट::राहिल खान
बस्ती यूपी

