बस्ती न्यूज़
राहिल ख़ान
बस्ती जिले में सत्ताधारियों के खेल का एक बड़ा मामला
सामने आ रहा है
महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज में विभिन्न पदों के बाबत 175 रिक्तियों पर आउटसोर्सिंग से होने वाली केभर्ती के लिए प्राचार्य को संबोधित एक सांसद, दो विधायक और भाजपा के एक जिलाध्यक्ष के लेटरपैड जारी किए गए हैं, जो सोशल मीडिया पर से वायरल हो रहे हैं। वहीं प्राचार्य डॉ. नवनीत कुमार ने ऐसे किसी भी लेटरपैड के मिलने से इनकार किया है।
मेडिकल कॉलेज बस्ती में फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, कनिष्ठ सहायक, एक्सरे टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स, स्टोर कीपर सहित विभिन्न पदों के लिए 175 रिक्तियों पर आउटसोर्सिंग के जरिए भर्ती होनी है। शासन ने इसके लिए ए-स्क्वायर जीत सिक्योरिटी एण्ड एचआर सर्विसेज, हर्ष इंटरप्राइजेज, लायलटेज मैनेजमेंट सर्विसेज प्रा.लि. और बाजपेई ट्रेडर्स को जिम्मेदारी सौंपी है। दो माह से ऑनलाइन भरे जा रहे फार्म की अंतिम तिथि 14 अगस्त थी।
चूंकि मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा इकाई बनी ओपेक कैली हॉस्पिटल में पहले से ही 55 संविदा कार्यरत थे, लिहाजा उनको नहीं हटाया जाएगा। ऐसे में 175 में से शेष 120 रिक्तियों के लिए ही भर्ती होगी। सूत्रों के मुताबिक इन रिक्तियों पर अपने करीबियों को भर्ती कराने के लिए एक सांसद, दो विधायकों और भाजपा के एक जिलाध्यक्ष ने अपने लेटर पैड पर बकाएदा नाम-पता, पदनाम और मोबाइल नंबर लिखकर भेजा है।
रिपोर्ट– राहिल खान
बस्ती यूपी


