संतकबीरनगर
ब्युरो रिपोर्ट
आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद 02 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना धनघटा पुलिस द्वारा 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्त कमलेश चौहान पुत्र ओमप्रकाश चौहान निवासी हरिहरपुर नोखईपुरा थाना बासगाँव जनपद गोरखपुर को ग्राम मंझरिया से गिरफ्तार कर थाना धनघटा पर मु0अ0सं0 378 / 19 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
थाना धनघटा पुलिस द्वारा 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्त सूरज पुत्र रामप्रीत निवासी बड़परवा थाना धनघटा जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना धनघटा पर मु0अ0सं0 379 / 19 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
वारण्टी
थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 02 वारण्टी 1- रामसोबर पुत्र सोलहू निवासी रौतापार 2- लोकनाथ पुत्र परदेशी निवासी डीघा थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीरआरवी 1485 द्वारा दुर्घटना मे घायल व्यक्तियों को पहुचाया गया अस्पताल –पीआरवी 1485 को थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के पायलपार अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 0611 से कालर ने मार्ग दुर्घटना में दो व्यक्तियों के घायल होने के संबंध मे सूचना दिया । इस सूचना पर पीआरवी कर्मी तत्काल 04 मिनट मे मौके पर पहुंचकर दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों क्रमशः दुर्गेश पुत्र रामभवन व योगेन्द्र पुत्र जयराम यादव निवासीगण मंझरिया थाना कोतवाली खलीलाबाद को पीआरवी वाहन से अस्पताल पहुचाया गया तथा दुर्घटना के सम्बन्ध में थाना कोतवाली खलीलाबाद को सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाकर उनकी जान बचाई गयी । जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ– मुख्य आरक्षी विजय प्रताप यादव, आरक्षी चन्द्रभान मिश्र,आ0चा0 सुरेन्द्र यादव ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 14 वाहनो से 9300 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 24-08-2019 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 14 वाहनो से 9300रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 03 अभियुक्त गिरफ्तार
• मेंहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 24-08-2019 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 25 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 53 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के 01 लड़कों से पूछताछ करने के पश्चात कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गयी कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।