शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी जरूरी : ज़फ़र खान
बस्ती
राहिल ख़ान
सहजनवां गोरखपुर के गलियारों से बॉलीवुड तक एक शिक्षिका के अथक प्रयासों से चर्चा का विषय बना एक प्राथमिक विद्यालय।
जी हां हम बात कर रहे साधारण व्यक्तित्व की धनी शिक्षिका नुसरत जहां की जिसने अपने कुशल व्यवहार से ना सिर्फ अपने प्राइमरी विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि उन्होंने घर- घर जा कर शिक्षा का अलख जगाया और उसके महत्व को समझाया।
नुसरत ने जहाँ एक ओर अभिवावकों से बच्चो को रोज स्कूल भेजने का आग्रह किया वही दूसरी तरफ बच्चों में उत्साह भरने का काम किया और अपने स्कूल की प्रतिभाओं मंच भी प्रदान किया ।
इस लोकप्रिय विद्यालय की गूंज सुनकर बालीवुड अभिनेता निर्देशक ज़फर खान स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर विद्यालय के प्रांगण में अचानक बच्चों के बीच पहुँच कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया।
बच्चों के मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम देखकर ज़फ़र खान ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ये हमारी धरोहर है कल इनमें से कोई डॉक्टर ,इंजीनियर या मेरी तरह एक्टर, डाइरेक्टर भी बनेगा पर जरूरत है उचित शिक्षा के साथ साथ अच्छे संस्कार की भी। अभिनेता,निर्देशक ज़फर खान ने इस विद्यालय से प्रभावित होकर उपहार स्वरूप 5,000 की धनराशि बच्चों को प्रदान की। बालीवुड अभिनेता निर्देशक ज़फ़र खान ने विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।
शिक्षिका नुसरत जहां को एक्स्ट्रा कुररीकुलर एक्टिविटी एंड बेस्ट टीचर एवार्ड से पुरस्कृत भी किया गया।
अंत में विद्यालय द्वारा सम्मान समारोह के अंर्तगत अभिनेता निर्देशक ज़फर खान को अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानपूर्वक सम्मानित किया गया।
रिपोर्ट-राहिल खान

