देवमी ग्राम सभा से राजेंद्र चौधरी प्रधान पद पर हुए निर्वाचित ग्राम वासियों को दिए बधाई
बस्ती / बनकटी

बनकटी ब्लाक के देवमी ग्राम सभा से राजेंद्र चौधरी प्रधान पद के लिए हुए निर्वाचित राजेंद्र चौधरी ने समस्त ग्राम वासियों को दिए हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं बताते चलें की देवमी ग्राम सभा में कुल मत 18 89 रहे जिसमें 1465 मत पड़े इनवेलिड मत 45 रहे 467 मत पाकर राजेंद्र चौधरी विजय हासिल की वही दूसरे नंबर पर वीरू नारायण चौधरी 465 मत पाकर दूसरे नंबर पर रहे।
प्रधान राजेंद्र चौधरी ने बताया की दो बार क्षेत्र पंचायत सदस्य रहे 2005 से 2010 तक थे एक बार कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख पद पर भी हमने जिम्मेदारी निभाई है 1989 से लगातार जनप्रतिनिधि रहे राजेंद्र चौधरी ने बताया कि हम क्षेत्र वासी एवं ग्राम वासियों सहयोग में हमेशा लगे रहते हैं उन्होंने कहा जनता ने मौका दी है तो हम जनता के लिए खरे उतरेंगे विकास के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे प्रधान राजेंद्र चौधरी ने समस्त ग्राम वासियों को तहे दिल से हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं भी दिए।