कड़सरी से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान जितेंद्र कुमार दूबे उर्फ बबलू ने ग्राम वासियों को दिए हार्दिक बधाई
बस्ती / बनकटी

बनकटी ब्लाक कड़सरी ग्राम सभा से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान जितेंद्र कुमार दूबे उर्फ बबलू हुए विजयी उन्होंने समस्त ग्राम वासियों को तहे दिल से दिए हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं !
ग्रामसभा कड़सरी में 924 मत था जिसमें 748 मत पड़े 40 मत इनवेलिड रहे वही गुड्डू चौधरी निकटतम प्रतिद्वंदी 210 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे जितेंद्र कुमार दूबे उर्फ बबलू ने कबीर की आवाज़ से बताया की अपने ग्राम सभा में जो भी रुका हुआ विकास है हम उसे पूर्ण करेंगे चाहे गरीबों को आवास हुआ वृद्धा विधवा पेंशन नाली खड़ंजा एवं विकास के सारे कार्य कराए जाएंगे उन्होंने कहा कि हम पिछली बार भी विकास का कार्य बढ़-चढ़कर किए हैं इस वर्ष भी विकास का कार्य बढ़-चढ़कर करेंगे सम्मानित जनता ने हमें मौका दिया है तो इसका हम भरपूर जनता को लाभ पहुंचाएंगे इसी क्रम में समस्त ग्राम वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दिए।