हाजी इब्तेदा हुसैन आल इंडिया मानवाधिकार संगठन गोरखपुर के जिला संरक्षक बनाये गये
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

प्रदेश अध्यक्ष बी एन शर्मा के निर्देशन पर ऑल इंडिया ह्यूमन राइट्स के तत्वावधान में युवा समाजसेवी हाजी इब्तेदा हुसैन को जिलाध्यक्ष मोहम्मद रजी के नेतृत्व में रेती रोड स्थित अकरम सी ट्रैवेल कार्यालय पर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय सचिव एवं संथापक पन्नेलाल यादव व संरक्षक अनिल सिंह राठौर एवं महानगर अध्यक्ष राजेश पाण्डेय ने दूरभाष से उनको मुबारकबाद दी और उनका संगठन की तरफ से स्वागत किया। इस मौके पर संगठन ने युवा समाजसेवी हाजी इब्तेदा हुसैन को अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्वागत एवं अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए संरक्षक हाजी इब्तेदा हुसैन ने कहा कि संगठन के एक ज़िम्मेदारी का पदाधिकारी होने के साथ हमारा दायित्व बनता है कि जाति- धर्म से ऊपर उठकर महानगर के विकास पर सारे ऊर्जा को केंद्रित किया जाए। उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया मानवाधिकार संगठन ने जो मुझे सम्मान एवं ज़िम्मेदारी दिया है ।वह निश्चित तौर पर एक बेहतर दिशा की तरफ अग्रसर होने का प्रमाण है। इब्तेदा हुसैन ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी संगठन द्वारा दी गयी है मैं उसको जिम्मेदारी से निभाऊंगा,जिला अध्यक्ष ने कहा कि गोरखपुर समेत पूर्वांचल की जनता ,प्रवासियों ,मज़दूरों आदि का विशेष ध्यान सहयोग करने के साथ ही साथ मानव अधिकारों के प्रति जागृत करने में आल इंडिया ह्यूमन राइट्स अपनी भूमिका निभा रहा है।
इस मौके पर ऑल इंडिया ह्यूमन राइट्स के मीडिया प्रभारी शहाब मोहम्मद हुसैन ने कहा युवा समाज सेवी हाजी इब्तेदा हुसैन एक कुशल समाज सेवी होने के साथ ही साथ एक अच्छे व्यक्ति भी हैं। इनकी जनता के प्रति लगाव एवं सामाजिक कार्यो को देखते हुए ज़िम्मेदारी दी गयी है यह उनका ज़िम्मेदारी के साथ निर्वाह करेंगे संगठन को आशा और विश्वास है।संगठन सदैव उनके साथ है। ज़िला अध्यक्ष मो रज़ी ने कहा कि समाज में सामाजिक काम करने वाले समाजसेवियों का समय-समय पर ऑल इंडिया मानवाधिकार संगठन द्वारा लोगों को सम्मानित करने का पुनीत कार्य प्रारंभ कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे में समाज सेवी इब्तेदा हुसैन का सम्मान करना संगठन के लिए सौभाग्य की बात है। जिला अध्यक्ष मो रजी ने कहा कि समाज के प्रति समर्पित रहने वाले समाज सेवी इब्तेदा हुसैन सम्मानित करते हुए मुझे सुखद अनुभूति हो रही है।
स्वागत समारोह में मीडिया प्रभारी शहाब मोहम्मद हुसैन ने वरिष्ठ समाज सेवी हाजी इब्तेदा हुसैन की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज के अंदर कार्य करने वाला व्यक्ति सबसे बड़ा होता है यही वजह है कि हाजी इब्तेदा हुसैन का हर जगह स्वागत व अभिनंदन किया जा रहा है। और *संगठन उनसे अपेक्षा करता है कि वो भारत के हर एक नागरिकों की हक़ की लड़ाई लड़ेंगे ।उनके मौलिक अधिकारों का हानन हो रोकेने हेतु हमेशा प्रयासरत रहेंगे।
स्वागत समारोह में मुख्य रूप से सुनीता सिंह,ऋचा सिंह राठौर,प्रदेश प्रवक्ता शिवेंद्र पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष मो खालिद,मो अफ़ज़ल,अनिल पाण्डेय, फ़राज़ आलम ,अफाक खान,सुशील अग्रहरि, वसीम खान, शिवेन्द्र पाण्डेय, राजू शर्मा, मनसूर अनवर, अफाक खान, समाज सेवी एवं ड़यरेक्टर ज़फर खान,बीपी मिश्रा,अनिल पाण्डेय, मोहित दुबे,संजय श्रीवास्तव, हरीश मिश्रा,अजय पाण्डेय, कॅररअर मिर्ज़ा,अली मिर्ज़ा,इमदाद अली,अनिल जैसवाल, राजेन्द्र निषाद, इमरान खान,सीटू चौधरी, शिब्बू जी, विजय कुमार श्रीवास्तव ,अधिवक्ता सुशील शर्मा एवं एडवोकेट इम्तियाज़ खान ,एडवोकेट मो अहमद, एडवोकेट सुशील शर्माआदि समस्त संगठन के पदाधिकारियों एवं एवं सदस्यों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।