अति संवेदनशील बूथों का डीएम व पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया निरीक्षण


संत कबीर नगर। त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन कटिबद्ध है जिलाधिकारी दिव्या मित्तल तथा पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौ स्तूभ द्वाराधनघटा तहसील अंतर्गत प्राथमिक हडिया माफी का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके साथ ही साथअन्य विद्यालयों का भ्रमण कर बनाए गए मतदान केंद्रों किए गए मूलभूत सुविधाओं को देखा तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया कि मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए पोलिंग बूथ सदस्यों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध रहे ताकि मतदान केंद्रों पर उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े जिससे वह त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न करा सकें। मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात रहेगी उनको रहने व ठहरने की समुचित व्यवस्था पहले से सुनिश्चित की जाए जिससे सकुशल मतदान कराया जा सके डीएम ने कहा कि हर मतदान केंद्र पर पानी बिजली शौचालय सहित सभी मूलभूत सुविधाएं जहां नहीं पूर्ण रूप से हैं उस
स्थान पर सभी मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध करा लिया जाए। केके मिश्रा