पैगंम्बर इस्लाम पर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी – मिन्नत गोरखपुरी
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

नरसिंहानंद की अध्यक्षता में राजधानी में हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कथित रूप से इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की एक वीडियो वायरल हो रही है जिस पर गोरखपुर शहर के युवा समाजसेवी,शायर, साहित्यकार एवं लेखक व राष्ट्रीय प्रवक्ता राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ_भारत ई.मो.मिन्नतुल्लाह मिन्नत गोरखपुरी ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा है कि हमारे नबी की शान में गुस्ताखी करने वाले पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि गंदी मानसिकता के कुछ लोगों ने हजरत मोहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी की है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मिन्नत गोरखपुरी ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने इंसान को हैवानियत से निकाल कर इंसानियत के रास्ते पर चलाया। मोहम्मद साहब का चरित्र दुनिया में सर्वोत्तम है। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से देखा जा रहा है कि आए दिन कुछ लोग इस्लाम धर्म और पैगंबर मोहम्मद साहब के बारे में गलत टिप्पणी करते रहते हैं मगर उन पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाती है। जिससे कि वह इस तरह के बयान देकर अपना प्रचार प्रसार कर रहे हैं और आपसी भेदभाव पैदा करते हैं। मिन्नत गोरखपुरी ने कहा कि मुसलमान अमन पसंद है वह शांति और भाईचारे के साथ रहना पसंद करता है लेकिन कुछ लोगों को यह बात पसंद नहीं आती। और आये दिन वह इस्लाम और पैगंबर साहब के बारे में गलत टिप्पणी करते हैं जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस्लाम ने हमेशा इंसानियत का पैगाम दिया है यह भलाई का धर्म है। साथ ही साथ मिन्नत गोरखपुरी ने सरकार से मांग की की नरसिंहानंद की टिप्पणी से देश में अशांति का माहौल बन सकता है इसलिए नरसिंहानंद पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि आइंदा कोई ऐसी गुस्ताखी करने की जुर्रत न करें।