भोजन सेवादारो को अलग- अलग दिया गया सेवा कार्य

सन्त कबीर नगर [ मगहर ] सूफी सन्त कबीर दास जी के ” भूखे को भोजन नंगे को चीर ” उपदेश के अनुपालन मे रीलेक्सो डोमस्वेयर कंपनी के सहयोग से विस्तारित हुई नियमित सद्गुरु कबीर भोजन सेवा मे सेवा दे रहे सेवादारो को अलग – अलग सौपी गयी सेवा कार्य की जिम्मेदारी ।
कबीर मठ पीठाधीश्वर महंथ विचार दास के सेवा उपदेश मे भोजन सेवा की जिम्मेदारी निभा रहे शिष्यो को समयानुसार जिम्मेदारी सौपी गयी है । सेवा नियमावली के मुताबिक भोजन सेवा हेतु पधारे भक्त श्रद्धालुजनो की स्वागत की जिम्मेदारी अरविंद दास शास्त्री जी देखेगे । कोठारी की जिम्मेदारी वैद्य राम शरण दास जी , भंडारी की जिम्मेदारी शैलेश जी अपने सहयोगी ( सहायक भंडारी ) गोपाल दास , बुद्धि राम दास , गुरुबुद्ध दास के साथ देखेगे । जन सहायक की जिम्मेदारी फलाहारी बाबा नाथ जी व भोजन पारस सेवा कार्य की जिम्मेदारी मनोज दास , दिनेश दास सुबह छै से नौ देखेगे , धरम दास सुबह नौ से बारह बजे तक , रोहित दास दोपहर बारह बजे से तीन बजे तक , अमित , आर्यन तीन बजे से शाम बजे तक तथा शाम छै बजे से देर रात नौ बजे तक विवेक दास द्वारा किया जायेगा । बर्तन सफाई का कार्य श्री मती रेनू यादव द्वारा किया जायेगा ।
इस दौरान अरविंद दास शास्त्री , वैद्य राम शरण दास , शैलेश जी , गोपाल दास , बुद्धिराम दास , गुरुबुद्ध दास , फलाहारी बाबा नाथ जी , मनोज दास , धरम दास, रोहित दास , अमित , आर्यन , विवेक दास सहित श्री मती रेनू यादव आदि मौजूद रहे ।