संतकबीरनगर
सराहनीय कार्य करने वाले 02 पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक ने नकद पुरस्कार से किये पुरस्कृत

जनपद संतकबीरनगर थाना धनघटा क्षेत्र अन्तर्गत दिनांक 25.03.2021 को धनघटा-कलवारी मार्ग पर एक डंपर व ट्रक के बीच एक्सीडेंट हो जाने डंपर चालक नौशाद पुत्र शहजाद गाड़ी के अगले भाग में बुरी तरह से फंस गया सूचना पर थाना धनघटा पर नियुक्त हे0का0 विजय सिंह व हे0कां0 सर्वानन्द सिंह द्वारा तत्काल पहुंचकर दुर्घटना में फंसे डंपर चालक को जेसीबी के सीधा कराकर बाहर निकालकर उक्त पुलिस कर्मियो द्वारा उपचार हेतु भेजा गया। उक्त मुख्य आरक्षियों के इस नेक व सराहनीय कार्य से आम जनमानस में पुलिस के प्रति एक अच्छा संदेश गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त आरक्षियों के इस सराहनीय कार्य के लिए उत्साहवर्धन हेतु 01-01 हजार रु0 के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया ।