
संत कबीर नगर 26 मार्च 2021 बघौली
विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जामडीह के निवासी सुहेल अहमद के शिकायती पत्र मतदाता सूची से नाम गायब तथा उनके स्थान पर नगर पालिका खलीलाबाद व अन्य दूसरे गांव के लोगों का नामांकन होने के विरोध की शिकायत पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी खलीलाबाद राज नारायण तिवारी को इस आशय से बात करते हुए कहा कि उपरोक्त प्रकरण को गंभीरता से देखते हुए जांच कराकर यदि ऐसी गलती हुई है तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कल सुबह 10:00 बजे तक हमको अवगत कराएं,
बताते चलें कि विकासखंड बघौली के अंतर्गत ग्राम पंचायत जामडिह में ग्राम प्रधान के ऊपर ग्राम पंचायत निवासी सोहेल अहमद द्वारा आरोप लगाया गया कि मतदाता सूची से ग्रामीणों का नाम गायब करा कर उनके स्थान पर नगर पालिका खलीलाबाद एवं अन्य दूसरे गांव के लोगों का नाम ग्राम पंचायत जामडिह में जुड़ने की शिकायती पत्र सोहेल अहमद द्वारा उच्चाधिकारियों को दिया गया किंतु उसके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं हुई इनकी शिकायत है कि डेढ़ सौ मतदाता चुनाव में भाग लेने से वंचित रह जाएंगे और उनकी जगह पर 68 फर्जी मतदाता फर्जी तौर से मतदान करने का अवसर पाएंगे ऐसी सूरत में जांच कराकर उचित कार्रवाई करने से संबंधित जिलाधिकारी महोदय संतकबीरनगर को दिया गया है जो कल उप जिलाधिकारी खलीलाबाद के द्वारा जांच उपरांत निस्तारण किया जाएगा,