भाजपा सरकार द्वारा किसानों पर जबर्दस्ती थोपा गया तीनों काला कानून किसान विरोधी – समाजवादी किसान चौपाल
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
भाजपा सरकारों ने छीना गरीबों मजदूरों के मुंह से निवाला- राजेंद्र यादव
घमंड में चूर है केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें-
लोरिक यादव

संतकबीरनगर:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर सेमरियावां ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंघोरवा दीगर के समाजवादी किसान चौपाल में सपा नेताओं ने कहा भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा लाया गया तीनों काला कानून पूरी तरह किसान विरोधी है।
चौपाल में हजारों की संख्या में मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र यादव ने केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा सरकारों में महंगाई बेरोजगारी उरूज पर है जिससे देश में गरीबों को दो वक्त की रोटी के लाले पड़ गये हैं।
और भाजपा सरकार की मंहगाई ने गरीबों मजदूरों के मुंह से निवला छीन लिया है।
वहीं किसान विरोधी बिल के खिलाफ बोलते हुए श्री यादव ने कहा कि देश की तानाशाह सरकार ने तीन महीने से बिल के खिलाफ आंदोलन पर बैठे किसानों की आवाज सुनने के बजाय और जली कटी सुना कर देश के अन्नदाता का अपमान कर रही है।
किसान विरोधी बिल की कमियों को बताते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष लोरिक यादव भी भाजपा सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि किसानों की समस्या हल करने के बजाय घमंड में चूर है देश की तानाशाह सरकार।
पूर्व जिला अध्यक्ष ने आगे कहा कि यह किसानों व्यापारियों गरीबों मजदूरों बुनकरों की सरकार नहीं बल्कि देश के पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने वाली सरकार है।
वहीं श्री यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पांच वर्षों के कार्यकाल के विकास कार्यों का हवाला देते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्बरा प्रदेश में कराये गये विकास कार्यों का भाजपा सरकार अभी तक फीता काट कर उदघाटन कर रही है।
किसान चौपाल में खास तौर से जिला अध्यक्ष गौहर अली खान, जिला पंचायत सदस्य मुहम्मद अहमद, जिला सचिव सैय्यद फ़िरोज़ अशरफ, सपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधान प्रतिनिधि अख़लाक़ अहमद, विधान सभा अध्यक्ष खलीलाबाद रमेश चन्द यादव, जिला पंचायत सदस्य इसहाक अंसारी, इफ्तेखार अहमद, श्याम देव यादव, राजदेव यादव, प्रधान प्रतिनिधि पिपरा हसन पुर इसरार अहमद, आदि नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।