रीलेक्सो कम्पनी निदेशक ने जाना सद्गुरु कबीर भोजन सेवा व्यवस्था का हाल

सन्त कबीर नगर [ मगहर ] सद्गुरु कबीर भोजन सेवा का संचालन व्यवस्थित रूप से चल रहा है यहां किसी प्रकार की कोई कमी नही है । सद्गुरु कबीर भोजन सेवा मे सेवा भाव व सत्कर्म की सोच से लोगो की दिलचस्पी बढ़ रही है । श्रद्धालुओ द्वारा निःशुल्क भोजन के बजाय शुल्क भोजन सेवा पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है उक्त बाते रीलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी के निदेशक अब्दुल्ला खान ने कही । भोजन सेवा का हाल जानने देर शाम वे अपने सी ए मित्र प्रसाद भट्ट के साथ आये थे । इस दौरान पीठाधीश्वर महंथ विचार दास के साथ जरूरी विचार विमर्श के साथ और बेहतर सेवा प्रदान करने का राय मशवरा किया गया । कबीर दास महानिर्वाण स्थली आये सी ए प्रसाद भट्ट ने कहा कि चूंकि हमे पता नही था कि हम सूफी सन्त कबीर दास के महानिर्वाण स्थली मगहर जा रहे है । अचानक यहां पहुंचने पर हमे कुछ अचरज सा महसूस हुआ । हमे लगा कि हम यहां के किसी प्रसिद्ध होटल इत्यादि की तरफ जा रहे है । यह हमारा सौभाग्य है कि हम नेक दिल कम्पनी निदेशक अब्दुल्ला साहब के साथ यहां आये । कबीर साहब के निर्वाण स्थली आकर हमे एक सुखमय लम्हे का अहसास हुआ है । कम्पनी के सहयोग से जो यहां नियमित भोजन सेवा का कार्य किया जा रहा है यह मानव जीवन का सबसे अच्छा कार्य है ।
बताते चले कि जनपद की सुप्रसिद्ध कम्पनी रीलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी के सहयोग से दो फरवरी से नियमित सद्गुरु कबीर भोजन सेवा का कार्य संचालित हो रहा है इसके संचालन मे किसी प्रकार की कोई कमी नही है । रोजाना यहां सैकड़ो सन्त श्रद्धालु गरीब असहाय जन भोजन प्राप्त कर रहे है ।
इस दौरान कम्पनी मैनेजर फारुख , अरविन्द दास शास्त्री आदि लोग उपस्थित रहे ।