बिजली कर्मियों की मांगे पूरी नहीं हुई तो होगा व्यापक आन्दोलन
– अधीक्षण अभियन्त विद्युत वितरण मण्डल कार्यालय पर दिया धरना
– स्थानीय व केन्द्रीय मांगों का ज्ञापन अधीक्षण अभियन्ता को सौंपा
संतकबीरनगर
जितेन्द्र चौधरी
राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश की स्थानीय इकाई ने केन्द्रीय नेतृत्व के आह्वान पर अपनी मांगों को लेकर अधीक्षण अभियन्ता विद्युत वितरण मण्डल कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया। अध्यक्ष सुनील प्रजापति के नेतृत्व में हुए इस धरने के दौरान मांगे न माने जाने पर व्यापक आन्दोलन की चेतावनी दी गई।
उपस्थित कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए सुनील प्रजापति ने कहा कि आज कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है, इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पंचम वेतन आयोग में सभी कार्मिकों में वेतन वृद्धि वर्ष 2009 तक मिलती रही। जबकि छठें वेतनमान को लागू करने के बाद एक वेतन वृद्धि ही विलुप्त कर दी गई। 14 जनवरी 2000 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन भी नहीं दी जा रही है। अभियन्ता पद पर चयन की 10 व 5 वर्ष की सेवा की बाध्यता को समाप्त करते हुए 3 वर्ष की जाए। टीजी 2 की नियुक्ति पर 4200 ग्रेड पे व स्केल दिया जाए। इसके साथ ही पावर कारपोरेशनल की भाति उत्पादन निगम में भी टीजी 1 का पद समाप्त हो। यान्त्रिक संवर्ग के टीजी 2 को कामन कैडर करते हुए उसकी बरिष्ठता मुख्यालय स्तर पर बनाई जाए, ताकि विसंगति समाप्त हो। टीजी 2 से अवर अभियन्ता पर पदोन्नति का कोटा 40 प्रतिशत व 8.33 प्रतिशत किया जाय। जल विद्युत परियोजनाओं में तकनीशियन आवास की व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही अन्य कई लम्बित मांगों को पूरा किया जाय। अन्त में स्थानीय व केन्द्रीय मांगों का ज्ञापन अधीक्षण अभियन्ता को सौंपा।
इस अवसर पर कर्मचारी धीरेन्द्र यादव, सूरज, रमेश, भाष्कर, राकेश कुमार, चन्द्रिका यादव, हिफुजुर्रहमान अंसारी, वीरेन्द्र , शशि शाह, योगेन्द्र चौहान, जियेलाल, बाल्मिकी, नरायन चौधरी, दुखीलाल, आशीष, त्रिलोकी, राजेन्दर श्रीवास्तव, संतोष यादव, दिलीप मौर्या समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।