एसपी ने दिया पेंशनर्स की सूची अपडेट करने का निर्देश
– पुलिस पेंशनर्स को पहचान पत्र उपलब्ध कराएं
– एसपी ने ली जिले के पुलिस पेंशनर्स की बैठक
संतकबीरनगर
जितेन्द्र चौधरी
एसपी ब्रजेश सिंह ने सोमवार को पुलिस पेंशनर्स की बैठक आयोजित की। इस बैठक में उन्होने पुलिस पेंशनर्स से यह कहा कि पेंशनर्स आजीवन पुलिसकर्मी के दायित्वों का निर्वहन करते रहें। कारण यह है कि एक पुलिसकर्मी कभी रिटायर नहीं होता है, बल्कि आजीवन पुलिसकर्मी रहता है। अपने आसपास की गतिविधियों पर नजर रखें और कहीं भी कोई संदिग्ध मिले तो तुरन्त ही इसकी जानकारी दें।
एसपी ब्रजेश सिंह ने निर्देश दिया कि हर पुलिस पेंशनर्स का डाटा अपडेट किया जाय। साथ ही साथ उनको पहचान पत्र भी उपलब्ध कराया जाए। यही नहीं पेंशनर्स रजिस्टर की नई और पुरानी सूची को अपडेट कर लें। पेशनर्स की किसी भी समस्या का तत्काल निराकरण करें, इसमें कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद रमेश कुमार, निरीक्षक प्रज्ञान त्रिलोचन त्रिपाठी, रीडर पुलिस अधीक्षक एसपी गौतम,पीआरओ गौरव सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
