जिला किसान यूनियन की दोनों यूनिटों ने किसान विरोधी बिल के खिलाफ किया आंदोलन हुई गिरफ्तारी

संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
भारतीय किसान यूनियन ने जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों किसान यूनियन कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने किसान विरोधी बिल के खिलाफ आंदोलन करते हुए केन्द्र और प्रदेश सरकारों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
और किसान विरोधी कानूनों को पूरी तरह खत्म करने की मांग करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया।

वहीं भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) के जिला अध्यक्ष मनोज मिश्रा को घनश्याम पुर मगहर उनके आवास से गिरफ्तार कर के नजर बंद कर दिया गया है।
प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से मनोज मिश्रा ने बताया कि किसान विरोधी बिल एवं अन्य मागों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को देने जाने से पहले ही हमको गिरफतार कर लिया गया।
और ज्ञापनपत्र लेखपाल के माध्यम से लिया गया।

ज्ञापनपत्र में तीनों किसान विरोधी कानूनों को पूरी तरह खत्म करने के साथ साथ संपूर्ण भारत के किसानों का कर्ज मॉफ करने तथा स्वामीनाथन आयोग रिपोर्ट के अनुसार किसानों की फसलों की लागत मूल्य का 50 प्रतिशत मुनाफा दिया जाये।