सिद्धार्थनगर / डुमरियागंज
भारत देश में किसानों के प्रति जो काला कानून लाया गया है उसके विरोध में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के प्रदेश उपाध्यक्ष सादिक किसान ने डुमरियागंज प्रशासनिक अधिकारियों को अपना ज्ञापन सौंपते हुए अपने प्रतिनिधि मंडल के किसान नेताओं के साथ अपनी बातों को रखा उन्होंने कहा यह काला कानून देश में नहीं चलने पाएगा सरकार को हर हालत में यह काला कानून वापस लेना पड़ेगा इसी क्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष ने प्रशासनिक अधिकारियों को अपना ज्ञापन सौंपा और किसान हित की लड़ाई के लिए हमेशा सभी साथियों से आह्वान किया कि भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के बैनर के तले हर तरह अपनी बुनियादी जनहित समस्याओं को पहुंचाते रहें।

सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज तहसील के सोनहटी चौराहे पर किसान विरोधी तीन काले कानून के विरोध में तहसीलदार डुमरियागंज को ज्ञापन देते हुए भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद सादिक किसान साथ में मंडल अध्यक्ष बस्ती अख्तर मलिक जिलाध्यक्ष मोहम्मद हाशिम तहसील अध्यक्ष डुमरियागंज शुभ केवल भारतीय साथ में श्याम बिहारी त्रिपाठी मुन्ना हाजी व तमाम पदाधिकारी व किसान मौजूद रहे।