प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वोकल फ़ॉर लोकल अभियान को आगे बढ़ाने में जुटे वैभव…….

संत कबीर नगर- केके मिश्रा :-पीएम मोदी की मंशा आत्मनिर्भर भारत के लिए ‘वोकल फॉर लोकल’ को लोकप्रिय बनाने के मकसद से जुटे संतकबीरनगर जिले के युवा समाजसेवी वैभव चतुर्वेदी के प्रयास उस वक्त रंग लाये जब उन्होंने सरकारी स्कूलो में ड्रेस वितरण के अधिकार से जुड़े लड़ाई को लेकर स्थानीय लघु उद्यमियों के साथ कदमताल किये। देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ‘वोकल फॉर लोकल’ आह्वान को लोकप्रिय बनाने तथा इसे बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्धता जताते हुए युवा समाजसेवी वैभव चतुर्वेदी ने जिले के होजरी व्यवसाइयों की मांग पर उनका साथ देते हुए जिस तरह से डीएम दिव्या मित्तल से लघु उद्यमियों की समस्याओं को अवगत कराया वह जिले के तमाम जनप्रतिनिधियों के लिए किसी प्रेरणास्रोत से कम नही। व्यापारियों और जनता के साथ किसानों के हित की लड़ाई लड़ने वाले जनप्रतिनिधि जब होजरी व्यवसाइयों की समस्याओं को नजरअंदाज किये तब युवा समाजसेवी वैभव उनके साथ खड़े नजर आए।
पूरा मामला परिषदीय विद्यालयों में जुड़े
स्वेटर वितरण से जुड़ा हुआ है।जिसमे बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा गैर प्रान्तों के ठेकेदारों को स्वेटर वितरण का टेंडर दे दिया गया था। कोरोना काल मे मुफलिसी के शिकार स्थानीय होजरी व्यवसाइयों के आखिरी उम्मीद स्वेटर वितरण का काम जब गैर प्रांतों के लोगो को मिला तब उनका दर्द छलक कर सामने आया। बदतर क्वालिटी और शासन के निर्देशों के विपरीत टेंडर पाए गैर प्रान्त के ठेकेदारों के खिलाफ मुखर हुए स्थानीय लघु उद्यमियों ने इस मामले को कई बार जिलाधिकारी के समक्ष पेश कर राहत की मांग की लेकिन उसपर कोई राहत जब नही मिली तब इन कारोबारियों ने युवा समाजसेवी वैभव चतुर्वेदी से मिलकर अपनी बात कही जिसपर वैभव चतुर्वेदी ने कलेक्ट्रेट पर शांतिपूर्ण धरना देने के साथ स्थानीय लघु उद्यमियों की समस्याओं से डीएम को अवगत कराया जिसपर मध्यस्थता करते हुए डीएम दिव्या मित्तल ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को ये निर्देशित किया कि स्थानीय होजरी कारोबारियों के द्वारा तैयार माल(स्वेटर) की खरीदारी टेंडर हासिल किए ठेकेदार करे। स्थानीय लघु उद्यमियों के समर्थन में आगे आये युवा समाजसेवी वैभव चतुर्वेदी के प्रयास से जब होजरी कारोबारियों को सफलता मिली तब उन सभी व्यवसाइयों ने उनकी जमकर तारीफ की। इसके साथ ही साथ युवा समाजसेवी वैभव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर स्थानीय लघु उद्यमियों की समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके हित में उचित फैसला लेने के लिए भी पत्राचार किया है। युवा समाजसेवी वैभव चतुर्वेदी ने पूरे मामले पर डीएम दिव्या मित्तल की तारीफ करते हुए कहा कि “आत्मनिर्भरता एक ऐसी मौलिक ताकत है, जो एक मजबूत एवं स्थायी राष्ट्र के लिए बहुत जरूरी है. हमें देश के राष्ट्रीय ताने-बाने को लचीला बनाना है, इसमें अलगाव की भावना नहीं होनी चाहिए और यही विश्व के लिए महत्वपूर्ण है, ।