रीलेक्सो डोमस्वेयर कंपनी का हुआ मां के हाथो उद्घाटन
मां की दुवाओ का मिला साथ

सन्त कबीर नगर – के के मिश्रा : गृह जनपद को रोजगार मुहैया कराकर विकास के पथ पर अग्रसर करने की सोच के साथ जन्म स्थान मे स्थापित रीलेक्सो डोमस्वेयर कंपनी का मां के हाथो हुआ उद्घाटन । मां की दुवाओ का असर है कंपनी के ऊपर भावुक मन से कंपनी डायरेक्टर अब्दुल्ला खान ने कही ये बात ।
बताते चले कि कमर्शियल कृषि के साथ विभिन्न प्रोडक्टो का उत्पादन करने वाली रीलेक्सो कंपनी का भव्य आयोजन के साथ हुआ माता रहिमुन्निशा के हाथो उद्घाटन । इस दौरान अपने संबोधन मे अब्दुल्ला खान ने कहा कि जब हमारा गांव आत्मनिर्भर बनेगा तभी हमारा देश आत्मनिर्भर बनेगा । हमारा देश जिस दिन आत्मनिर्भर बन जायेगा हमारे देश को विकसित होने से कोई समस्या रोक नही पायेगी । यह कार्य बड़ा आसान है इसके लिए हम एक दूसरे के सहायक बने । इसी कड़ी मे मीडिया से मुखातिब होते हुए श्री खान ने कहा कि हमारी सोच ग्रामीण अंचल के लोगो को केवल रोजगार मुहैया कराना नही है बल्कि वे खुद आत्मनिर्भर बने । वे दो चार बीघे की जमीन से आर्थिक लाभ उतना उठाये जितना की परदेश जाकर कमा नही सकते है । मेरा मानना है अगर हम कमर्शियल कृषि पर जोर दे तो प्रति बीघा लाखो की सलाना कमाई कर सकते है । इसके लिए हमारे यहां की जमीन उपयोगी भी है यहां की मिट्टी मे केवल उर्वरक शक्ति ही नही यहां जल की प्राप्त सुव्यवस्था है जो कृषि की आत्मा है । जो हमारे भाई खेत विहीन है उनके पास कोई रोजगार नही है कंपनी उनके लिए तत्पर है । हमे अपनी काबिलियत और अपने यहां की पृष्ठिभूमि को जानना होगा । जो हमे आर्थिक मजबूती ही नही आत्मनिर्भर भी बनाने मे सक्षम है । कार्यक्रम के दौरान सैकड़ो लोगो मे विभिन्न प्रकार के पौधे सहित वस्त्र का वितरण किया गया । कार्यक्रम का संचालन समीउल्लाह खान ने किया । दीप प्रज्ज्वलन का कार्य कंपनी संचालक अब्दुल्ला खान व उनकी पत्नि नाहिद फातिमा खान ने किया । बड़े भाई व ग्राम प्रधान हबीबुल्लाह खान द्वारा राष्ट्रगान के साथ झण्डारोहण किया गया । इस दौरान कंपनी के मैनेजमेंट टीम हकीकुल्लाह , वसीउल्लाह , फारूक , मेराज , असलम , सोहैल , समीउल्लाह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे ।