संत कबीर नगर
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के धान क्रय केन्द्रों के प्रभारियों के साथ धान क्रय की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 75 धान क्रय केन्द्र स्थापित है। धान बेचने वाले किसानों को सुविधा के दृष्टिगत जनपद में प्रत्येक 08 किमी पर एक धान क्रय केन्द्र की स्थापना की गयी है। उन्होंने सभी प्रभारियों को निर्देशित किया कि क्रय केन्द्रों पर अनिवार्य रूप से पोस्टर वैनर, नमी मापक यंत्र, इलेक्ट्रानिक कांटा, बोरे एवं उपकरण की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने बताया कि पोस्टर वैनर पर सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य रू0 1868.00 प्रति कुन्टल का अंकन अवश्य किया जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक केन्द्र पर सभी उपकरण किय्राशील रहें। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों की समस्याओं के निदान हेतु क्रय ऐजेंसियों पर लेखपालों की डयूटी लगाई जाए। किसानो की समस्या के त्वरित निराकरण हेतु कलेक्ट्रेट में हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। जिसका नम्बर 05547-297227, 297226 है। धान विक्री के संबंध में किसानों के किसी भी समस्या का निराकरण इस हेल्प डेस्क के माध्यम से किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने सभी केन्द्र प्रभारियों को यह स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी भी दशा में निर्धारित समयावधि प्रातः 9 बजे से सायं 05 बजे तक क्रय केन्द्र अवश्य खुला रहना चाहिये। जांच में यदि केन्द्र बंद मिले तो संबंधित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने किसान भाईयो से अपील की कि वे अपना धान साफ सुथरा एवं सुखा कर ही क्रया केन्द्रों पर लाये। धान क्रय केन्द्रों पर किसी भी प्रकार अनियमितता न हो इसके लिए किसान भाईयों को टोकन दिये जाने की व्यवस्था की गयी है। किसाने भाईयों के धान बेचने के 72 घण्टें के अन्दर पी0एफ0एम0एस0 प्रणाली के माध्यम से उनके बैंक खाते में आॅनलाइन धनराशि भेजकर भुगतान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान भाई विचैलियों के झांसे में न आकर अपना धान सरकार द्वारा निर्धारित क्रय एजेंसी पर ही बेचें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी संजय कुमार पाण्डेय, उप जिलाधिकारी सदर राजनारायण त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी धनघटा गुलशन कुमार, उप जिलाधिकारी मेंहदावल अजय त्रिपाठी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धन सहकारिता, लेखाकार पी0सी0एफ0, नोडल पी0सी0यू0 एवं समस्त केन्द्र प्रभारीगण उपस्थित थे।