संतकबीरनगर
रिजर्व पुलिस लाइन्स संतकबीरनगर में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शोक सलामी दी गयी

आज दिनांक 21 अक्टूबर, 2020 को रिजर्व पुलिस लाइन्स संतकबीरनगर में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हो जाने वाले पुलिसकर्मियों की याद में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन हुआ।
हर वर्ष दिनांक 21 अक्टूबर को कर्तव्यपथ पर शहीद हुए पुलिसकर्मियों के सम्मान में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन पूरे भारतवर्ष में पुलिस विभाग और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों द्वारा किया जाता है।
रिजर्व पुलिस लाइन्स संतकबीरनगर में प्रतीकात्मक शहीद स्मारक पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ब्रजेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार व अन्य अधिकारीगण / पुलिसकर्मियों ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
।
सोशल पुलिस मीडिया सेल