
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
62 लोकसभा क्षेत्र खलीलाबाद से दो बार सांसद रहे एवं संत कबीर नगर जिला ही नहीं पूर्वांचल की राजनीति में एक बड़ी शख्सियत मानी जाने वाले स्वर्गीय भाल चन्द्र यादव की प्रथम पूण्य तिथि पर लोगों ने दलगत स्तिथि से ऊपर उठकर उनके पैतृक गांव भगता पहुँच कर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।
ज्ञात हो कि स्वर्गीय भाल चन्द्र यादव हिन्दू मुस्लिम एकता के प्रतीक थे हमेशा उन्होंने जात बिरादरी धर्म से ऊपर उठकर गरीबों मजदूरों मजलूमों आसहायों की मदद को प्राथमिकता देते रह।
वह अपने साथियों हम राहियों को मान सम्मान देते और उनके भी सुख दुःख में हमेशा शामिल रहते।
जिला में आज भी उनके द्वारा कराये गये जनहित और विकास कार्यों की चमक जनपद के हर हिस्से में दिखाई देती है।
2004 में जिला टूटने के बाद स्वर्गीय भाल चन्द्र यादव ने जिला की जनता को साथ लेकर बड़े पैमाने पर आंदोलन किया था यहाँ तक जिला बहाली के लिए रेलवे ट्रेक पर भी सो गये और जिला को बहाल करा कर ही दम लिया।
पिता के रहते ही उनके छोटे बेटे सुबोध चन्द्र यादव भी सक्रिय राजनीति में कदम रख चुके थे आज उनकी राजनीतिक विरासत संभालते हुये बहुजन समाज पार्टी की राजनीति कर रहे सुबोध चन्द्र यादव बसपा के 313 विधान सभा खलीलाबाद के प्रभारी हैं और स्वर्गीय पिता के नक्शे कदम पर चलने की कोशिश कर रहे हैं।