
संतकबीरनगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
दिनांक 04 अक्टूबर 2020 दिन रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पुरानी सब्जी मंडी खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर पर जिला अध्यक्ष श्री गौहर अली खान की अध्यक्षता में अपना दल एस के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री आनंद देव चौधरी तथा उनके साथ श्री ओमकार चौधरी पूर्व कोषाध्यक्ष, श्री चंद्र शेखर आर्य पूर्व अध्यक्ष अनुसूचित जाति, श्री रामबली दुषाद पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष, श्री घनश्याम चौधरी, श्री नागेंद्र चौधरी, श्री पिंटू चौधरी, श्री शैलेश चौधरी, श्री बृजेश चौधरी उर्फ भोला चौधरी, श्री प्रेमचंद चौधरी, श्री जाहिद अली, श्री रामकेश यादव तमाम साथियों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।
जिसमें सदस्यता ग्रहण के समय श्री संतोष यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, श्री प्रदीप सिंह सिसोदिया जिला उपाध्यक्ष, श्री चंद्र भूषण पांडे जिला अध्यक्ष प्रबुद्ध प्रकोष्ठ, श्री रमेश चंद्र यादव विधानसभा अध्यक्ष खलीलाबाद, श्री डॉ. राम नाथ चौरसिया जिला कोषाध्यक्ष, वीरेंद्र यादव, सर्वेश यादव, राजेश चौधरी, हरिराम यादव, अवधेश यादव, विष्णु यादव आदि लोग उपस्थित रहे।