– मुम्बई के डोंगरी थानाक्षेत्र में दिया हत्या की घटना को अंजाम
– मौके से फरार हुए ठेकेदार और उसके साथी, हत्या का मुकदमा दर्ज
संतकबीरनगर, / अरूूूण सिंह
कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मीरगंज निवासी एक ठेकेदार ने काम दिलाने के लिए मुम्बई ले जाकर बखिरा थानाक्षेत्र के भवानीगाड़ा गांव के निवासी एक कारपेण्टर ( बढ़ई ) की निर्मम हत्या कर दी। हत्या करके वह ठेकेदार मौके से फरार हो गया। मुम्बई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ठेकेदार और उसके एक साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आवश्यक कार्यवाही कर रहे हैं।
जिले के बखिरा थानाक्षेत्र के भवानीगाड़ा गांव के निवासी 30 वर्षीय मुकेश गुप्ता पुत्र रामसूरत गुप्ता मुम्बई में कारपेण्टर का काम करता था। लाकडाउन में वह घर चला आया था। तकरीबन 1 माह पूर्व कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मीरंगज गांव का निवासी बबलू यादव पुत्र बद्री यादव जो मुम्बई में ठेकेदारी करता है वह उसके घर आया और मुम्बई में काम दिलाने के लिए लेकर गया। वे मुम्बई के डोंगरी थानाक्षेत्र के अल आमिर अपार्टमेण्ट की निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम करते थे तथा उसकी बिल्डिंग की 14 वीं मंजिल पर रहते भी थे। गत 15 सितम्बर की सुबह 10 बजे किसी व्यक्ति ने डोंगरी पुलिस को यह सूचना दी कि अपार्टमेण्ट की 14 वीं मंजिल पर एक व्यक्ति खून से लथपथ अवस्था में पड़ा है। पुलिस उसे तुरन्त जे जे हास्पिटल ले गई जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान मुकेश गुप्ता के रुप में हुई। वहां पर लोगों ने पुलिस को बताया कि ठेकेदार बबलू यादव तथा उत्तर प्रदेश के बस्ती के रहने वाले उसके साथी तालिब राईन से उसका मजदूरी के पैसे को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद को लेकर सरिया और पत्थर से सर पर प्रहार करके उसकी हत्या कर दी गई । पुलिस ने ठेकेदार बबलू यादव तथा तालिब राईनी के उपर धारा 302 भादवि तथा धारा 34 ( कामन इंटेन्सन ) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया तथा आरोपितों की तलाश में जुट गई है। वहीं युवक की हत्या को लेकर गांव के लोगों में मातम का माहौल देखा जा रहा है।
——————————————–
घटना की जानकारी पाने के बाद भवानीगाड़ा गांव के लोगों में मातम का माहौल
– मृत युवक मुकेश के तीन बच्चों और पत्नी का आखिर कौन होगा सहारा
– एक माह पहले मीरगंज का ठेकेदार उसे लेकर गया था काम के लिए मुम्बई
संतकबीरनगर, 20 सितम्बर ।
मुकेश की हत्या को लेकर बखिरा क्षेत्र के भवानीगाड़ा गांव में मातम का माहौल है। उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी के रोते रोते आसू ही सूख गए है। उसे इस बात की चिन्ता सता रही है कि आखिर वह कैसक अपने तीन बेटों के साथ इस पहाड़ सी जिन्दगी को काटेगी। वहीं पिता रामसूरत गुप्ता का एक सहारा छिन गया है।
लक्ष्मी देवी बताती है कि पिछले महीने ठेकेदार बबलू यादव उसके घर आए और बोले कि काम शुरु हो गया है चलो। परिवार के लोगों ने कहा कि अभी बाद में जाएगा। लेकिन वह काम नुकसान होने और अपने क्षेत्र का होने का हवाला देकर उसे ले गए। 14 सितम्बर की शाम को मुकेश से बात हुई थी तो वह बोल रहे थे कि ठेकेदार पैसा देगा तो वह भेजेंगे और वापस गांव भी आएंगे। उन्होने इस बात की भी चिन्ता जताई थी कि ठेकेदार बबलू यादव पैसा देने में आनाकानी कर रहा है। लक्ष्मी के तीन बच्चे हैं। बड़ी लड़की प्रिया 12 साल की है, जबकि बेटा प्रीतम 8 साल का और एक बेटा प्रियांशु 3 साल का है। अब उनको लेकर वह अपनी जिन्दगी आखिर कैसे काटेगी।
संलग्नक –
मृतक मुकेश की फाइल फोटो
मारने वाले ठेकेदार बबलू यादव की फाइल फोटो
मृतक की पत्नी और बच्चे
मुम्बई में दर्ज मुकदमें की कापी
नोट – विशेष जानकारी के लिए मृतक के भतीजे दीपू गुप्ता के मोबाइल नं – 7303361342 पर सम्पर्क किया जा सकता है।





