संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के आह्वान पर जिला अध्यक्ष गौहर अली खां नेतृत्व में आज जिला संत कबीर नगर समाजवादी पार्टी ने जिला की तोनों तहसील मुख्यालयों पर विधान सभा प्रभारियों के नेतृत्व एवं तीनों विधान सभा अध्यक्षों की अध्यक्षता में जोरदार आंदोलन किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया।
विधान परिषद् सदस्य संतोष यादव सनी को खलीलाबाद प्रदीप सिंह सिसोदिया को धन्घटा के डी यादव को मेहदावल विधान सभा का प्रभारी बनाया गया तथा रमेश चन्द्र यादव खलीलाबाद जय राम यादव धन्घटा एवं वारिस अली अंसारी मेहदावल विधान सभा अध्यक्षों की अध्यक्षता में कार्यक्रम सपन्न हुआ।
सपा कार्यकर्ताओं ने केन्द्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की और वक्ताओं ने भाजपा सरकारों में हो रहे किसानों गरीबों बुनकरों नौजवानों बहन बेटियों पर हो रहे अत्याचार और नफरत भर्षटाचार हत्या बलात्कार लूट के खिलाफ जम कर हमला बोला।


