बीएमसीटी बस्ती- मेंहदावल मार्ग पर स्थित दुधारा चौराहे से दुधारा गांव की मुख्य सड़क पर नाली पर अतिक्रमण के बाद उत्पन्न जलजमाव की समस्या से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।ग्रामीणों ने प्रशासन से उत्पन्न समस्या के समाधान की गुहार लगाये हैं।

संतकबीरनगर
सेमरियावां ब्लाक क्षेत्र के गांव दुधारा को बीएमसीटी बस्ती- मेंहदावल मार्ग को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर नाली पर अतिक्रमण कर लिये जाने के बाद उत्पन्न जलजमाव की समस्या से निजात मिलने से आक्रोशित ग्रामवासियों ने समाजसेवी शमशेर अहमद उर्फ बबलू की अगुवाई में जोरदार प्रदर्शन किया। शमशेर अहमद उर्फ बबलू, मु. इसराईल उर्फ लल्लू, शाहिद हुसेन, मु. परवेज़ अख्तर, अ.अहद, तनवीर अहमद, अब्दुल कुद्दूस, मु. सलमान, अलताफुर्रहमान, नौशाद अहमद,
मु. माज़ आदि ने बताया कि नाली का पानी पहले जाता था लेकिन कुछ लोगों ने नाली पर अतिक्रमण कर लिया है जिससे नाली का गंदा पानी सड़क पर पसरा हुआ है। जिससे आये दिन लोग चोटहिल होते रहते हैं इस समस्या के बारे में जिम्मेदारों से शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। जो कि राहगीरों की परेशानी का कारण बना हुआ है।
ग्रामवासियों तथा राहगीरों को सड़क पर पसरे गंदे पानी में होकर गुजरना पड़ता है। जिससे मच्छर जनित तथा जलजनित बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। जाम नालियां तथा जलजमाव तथा फैली गंदगी इसकी पहचान बन चुकी है। इनका कोई पुरसानेहाल नहीं है। जेई, एईएस प्रभावित गांवों की सूची में शामिल दुधारा गांव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है।