313 खलीलाबाद विधान सभा से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी ही जीतेगा। जिला सचिव सपा
सैय्यद फिरोज अशरफ सादात


संतकबीरनगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
समाजवादी पार्टी के जिला सचिव एवं संत कबीर नगर के परखर वक्ता सैय्यद फिरोज अशरफ सादात ने एक मुलाकात में बात करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी 2022 के चुनाव के लिए पूरी तरह कमर कस चुकी है।
खास तौर से सैय्यद साहब ने 313 विधान सभा क्षेत्र खलीलाबाद का जिक्र करते हुए कहा कि विधान सभा ही नहीं पूरे जिले के समाजवादी नेता कार्यकर्ता एवं बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता चुनाव के लिए आज ही से पूरी दम खम के साथ तय्यार हैं।
आगे उन्होंने कहा कि पूर्व में मा, अखिलेश यादव जी के कार्यकाल में जनहित में किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता फिर आशा भरी निगाहों से समाजवादी पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तरफ देख रही है।
उन्होंने बताया कि अखिलेश सरकार में प्रदेश में जो एकता अखंडता माहौल था आज की भाजपा सरकार ने उसको तार तार कर के रख दिया है जब से भाजपा ने प्रदेश की कमान संभाली है हर तरफ नफरत लूट हत्या बलात्कार भर्षटाचार का बोल बाला है।
उनके साथ मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष सपा खलीलाबाद परवेज अहमद डा सैय्यद नौशाद अहमद नगर उपाध्यक्ष मोबीन खान हाजी मुहम्मद शोयेब अफसर हुसैन अखलाक अहमद अंसारी मजहर हुसैन वगैरह वगैरह मौजूद रहे।