बे लगाम मनबढ़ो ने दुकान में घुस कर 55 वर्षीय बुजुर्ग को मार कर मौके से हुए फरार


संतकबीरनगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
संत कबीर नगर खलीलाबाद नगर पालिका क्षेत्र मुहल्ला बिधियानी के मदरसा से चन्द कदम मेन रोड मोड़ पर साबिर इलकट्रिक की दुकान में घुस कर 55 वर्षीय साबिर खान को ताबड़तोड़ दो गोलियां मार कर मौके से फरार हो गये।
गोलियां साबिर खान के विकलांग पैर में लगी मौके पर मौजूद लोगों ने उनको जिला अस्पताल पहुँचाया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनको मेडिक़ाल कॉलेज गोरखपुर रिफर कर दिया गया कियूं कि एक गोली साबिर खान के पैर में ही फंसी रह गयी थी।
अपराधी दो लोग थे और बगैर नम्बर की मोटर साइकिल से आये थे जिसकी तहरीर कोतवाली खलीलाबाद में दे दी गयी है।
ज्ञात हो कि आठवीं मुहर्रम को साबिर खान का लड़का शहनवाज महिंद्रा कंपनी की कार से कहीं जा रहा था कि मुखलिस पुर बिधियानी मोड़ पुलिस चौकी के पास एक मोटर साइकिल सवार कार से टकरा गया जिससे दोनों गाडियों को मामूली नुकसान हुआ मोटर साइकिल सवार ने कार ड्राइवर को दो चार थप्पड़ मार दिया इतने में कार ड्राइवर के सहयोगी भी आगये कहा सुनी होते होते दोनों तरफ से हाथा पाई हुई मोटर साइकिल सवार ने दस हजार का डिमांड किया मद्धयसता करने वालों 1500 सौ रुपये में मामला हल करा दिया इसी खुन्नस के लेकर अपराधी शहनवाज को जान से मारने की नीयत से गये थे मगर शहनवाज कुछ देर पहले दुकान से घर चला गया था।
शहनवाज को दुकान पर न पाकर उसके बुजुर्ग विकलांग पिता पर ही गोलियां चला दीं।
पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी है मगर खबर लिखे जाने तक अपराधी पकड़ में नहीं आये थे। हां स्टेशन पुरवा निवासी सिक्कू नाम के लड़के से पुलिस पूछ ताछ कर रही जो अपराधियों की मोटर साइकिल से टहल रहा था।