इटावा
इटावा पुलिस द्वारा अवैध रूप से शिकार की गयी लगभग 12.5 क्विटंल मछलियां बरामद

गिरफ्तारी का संक्षप्ति विवरण–
दिनाकं 12.08.2020 की रात्रि को थाना बकेवर पुलिस द्वारा आगामी त्यौहारो को सकुशल सम्पन्न कराने एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु बकेवर चौराहे पर सदिंग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग की जा रही थी तभी मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि कुछ लोग अवैध रूप से चम्बल नदी से मछलियो का परिवहन कर व्यासपुरा के रास्ते कस्बा बकेवर में आशिक खां के गौदाम में ले जा रहे है । मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए वन विभाग के अधिकारियो को अवगत कराया गया एवं थाना बकेवर पुलिस तथा वन विभाग की टीम द्वारा आशिक खां के गोदाम के पास चेकिंग की जाने लगी , कुछ देर बाद ही एक सफेद रंग की पिकअप आती हुयी दिखायी दी जिसके संदिग्ध प्रतीत होन पर पुलिस टीम द्वारा उक्त गाडी को रोकने का इशारा किया गया तो गाडी चालक द्वारा गाडी को तेजी से भगाते हुए आशिफ खां के गोदाम में ले गया । जिसका पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया तो गाडी में सवार सभी 05 व्यक्ति गाडी को गोदाम में छोडकर रात्रि के अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे एवं गाडी की तलाशी लेने पर गाडी के अन्दर से 32 पेटी मछलियां जिनका कुल लगभग बजन 12.5 क्विटल बरामद हुयी । उक्त अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गयी है ।
उक्त बरामदगी एवं भागे हुये अभियुक्तों के संबंध में थाना बकेवर पर मु0अ0सं0 417/2020 धारा 9,39,51 वन्य जीव संरक्षण अधि0 व 52,52 (क) भारतीय वन अधि0 अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही प्रचलित है ।
वाछितं अभियुक्तों के नाम-
1.नज्जू खान पुत्र इनायतुल्ला निवासी हाफिजनगर थाना बकेवर ।
- अजय खान पुत्र नज्जू खान निवासी हाफिजनगर थाना बकेवर ।
- अल्फासुल खान पुत्र नज्जू खान निवासी हाफिजनगर थाना बकेवर ।
4.आशिक खान पुत्र मेंहदी हसन निवासी हाफिज नगर थाना बकेवर ।
5.कल्लू यादव पुत्र जिलेदार सिहं निवासी रमउपुर परसौली थाना बकेवर ।
बरामदगी–
- 32 पेटी मछली (लगभग कुल 12.5 क्विटल)
- 01 पिकअप बुलेरो न0.UP79T2843
पुलिस टीम– रमेश सिहं थाना प्रभारी बकेवर मय टीम ।
- फॉर्च्यूनर वाहन का ऋण सुरक्षा बीमा रकम रुपए 27.50 लाख ब्याज समेत अदा करने का आदेश
- आरयल अकैडमीमें वार्षिक परिणाम दिवस एवं सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न
- भाई-बहन के पवित्र रिश्ते पर आधारित भोजपुरी फिल्म “बहन की शादी” का खलीलाबाद में भव्य मुहूर्त
- डीएम व एसपी द्वारा राजकीय संप्रेक्षण गृह(किशोर) बस्ती का किया गया औचक निरीक्षण; व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- न्यूज़ कवरेज करने गए पत्रकार ही हुए खतरों के शिकार…