
यूपी के संतकबीरनगर जिले में इंसानियत की एक बड़ी नजीर पेश करते हुए
कबीर जन वेलफेयर सोसाइटी परिवार
संतकबीरनगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
ने मुंबई में दुर्घटना के दौरान घायल किशोर के इलाज के लिए परिजनों की आर्थिक मदद की। सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर आवाज़ उठाने और गरीब तबकों की मदद के लिए हमेशा आगे रहने वाले गैर सरकारी संगठन कबीर जन वेलफेयर परिवार
के जिम्मेदारों कार्यकारी अध्यक्ष एखलाक अहमद, महासचिव सैयद फ़िरोज अशरफ की अगुवाई में महुली थाना क्षेत्र के तरयापार गाँव निवासी रियाजुद्दीन के घर पहुंचे टीम के जिम्मेदार सदस्यों ने घायल किशोर के इलाज के मद में दस हजार रुपये की आर्थिक सहयोग देते हुए भरोसा दिलाया कि आगे भी और मदद की जाएगी।
गौरतलब हो कि कुछ दिन पहले मुंबई में मो0 आरिफ एक सड़क हादसे में घायल हो गया था,घायल किशोर के पिता की माली हालत उसके उचित इलाज में बाधा बन रही थी जिसके बारे में सोशल मीडिया से मिली जानकारी के बाद तरयापार गाँव पहुंची टीम कबीर जन वेलफेयर परिवार के जिम्मेदारों ने परिवार की आर्थिक मदद करते हुए समाज को इंसानियत की सीख दी।
पूरे मामले पर कार्यकारी अध्यक्ष एखलाक अहमद ने कहा कि यह एक छोटी सी मदद है, आगे भी परिवार की पूरी मदद की जाएगी।
वहीं महासचिव सैयद फ़िरोज़ अशरफ ने कहा कि
कबीर जन विकास परिवार के कार्यकारी अध्यक्ष एखलाक अहमद जी की अगुवाई में हम सभी ने एक छोटी सी मदद के रूप में घायल के परिजनों को 10 हजार रुपये का चेक दिया 500 रुपये नकद दिया
मुबीन खान अशफ़ाक़ अहमद मुफ़्ती अफ़रोज़ आदि मौजूद रहे।
- फ्लैट का करें आवंटन अथवा दें 42 लाख
- सहकारिता के क्षेत्र में विश्वास और विकास का पर्याय बन चुके खलीलाबाद नगर सहकारी बैंक लिमिटेड
- पत्रकार के सम्मान से खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं, ईंट से ईंट बजाकर हक वापस लेने का संकल्प
- संतकबीरनगर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस : अध्यक्ष जगत जायसवाल ने टीम संग की अशोक स्तंभ की सफाई
- 15 अगस्त 2026 ,80वा स्वतंत्रता दिवस नगर सहकारी बैंक खलीलाबाद के मेंन ब्रांच में धूमधाम से मनाया गया