वैदिक पद्धति से सकुशल संपन्न हुआ वैदिक ब्रह्मभोज कार्यक्रम

सन्त कबीर नगर – वरिष्ठ पत्रकार के के मिश्रा के दिवंगत पिता राम विलास मिश्र के वैदिक पद्धति उद्धार कृत्य ब्रह्मभोज का कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ । वैदिक पद्धतिनुसार सर्व प्रथम सोलह ब्राह्मणो को भोजन कराया गया और सामार्थ्यानुसार दान दक्षिणा दिया गया । तदुपरांत सगे सम्बन्धी हित मित्र एवं गांव वालो को भोजन कराया गया । वैश्विक महामारी कोविड 19 का ध्यान रखा गया । सुरक्षात्मक दो गज की दूरी का बखूबी पालन किया गया । जिलाधिकारी रवीश गुप्ता , मुख्य विकास अधिकारी अतुल कुमार मिश्रा , जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्रा , मुख्य पशु चिकित्साधिकारी टी पी मिश्रा , लाल चन्द यादव , प्रधानाध्यापक सी पी मौर्या , वरिष्ठ पत्रकार रमेश कुमार शर्मा , विशेष संवाददाता जी एल वेदांती , जिला संवाददाता जीतेन्द्र पाठक , केदार दुबे , प्रजापति समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति आदि पहुंच कर आत्म शान्ति एवं सद्गति की कामना की ।
बता दे कि एक अगस्त को श्री मिश्रा जी के पिता का स्वर्गवास हो गया था । वे लगभग नब्बे वर्ष के थे । बचपन से देश सेवा का भाव था । अक्सर वे देश सेवा का जिक्र किया करते थे । सेना मे रहते हुए 1962 , 1965 ,1971 के युद्ध का सामना करते हुए 1984 के सिक्ख दंगे मे अपने सैनिक दायित्व का बखूबी निर्वहन किया था । उनका जीवन नेता जी सुभाष चन्द्र बोस से प्रभावित था ।
- डीएम की अध्यक्षता में जनपद के सर्राफा व्यापारियों के साथ हुई बैठक
- उपेंद्र त्रिपाठी को पेंशनर संघ के द्वारा संयोजक बनाया गया
- दुर्घटनाग्रस्त वाहन का मरम्मत व्यय 1.90 लाख मय ब्याज अदा करने का आदेश
- जिला कारागार में लीगल एड हेल्प डेस्क हुआ स्थापित
- समाजवादी पार्टी के तरफ से रमेश चंद्र यादव को 313 विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद का अध्यक्ष बनाया गया