बस्ती यूपी::ब्यूरो रिपोर्ट::राहील खान।।

होटल बालाजी प्रकाश में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीज गोपाल चौरसिया पुत्र राम धीरज चौरसिया ग्राम-सगरा, रुधौली की हालत बिगड़ी।।
चिकित्सकों ने मरीज को एम्बुलेन्स के माध्यम से ओपेक हॉस्पिटल में किया शिफ्ट, होटल में अफरा तफरी।
कोरोना मरीज के चिल्लाने व खराब हालात से डरे होटल कर्मचारी काम छोड़कर भागे।
होटल में कोरोना पॉजिटिव नगरपालिका अध्यक्ष रूपम मिश्रा, ठीकेदार सन्तोष शुक्ला, अंजनी पाठक व एसबीआई बनकटी के ब्रांच मैनेजर योगेश कुमार को रखा गया है।
होटल का प्रबंधन देख रहे मैनेजर ने कहा कि यह होटल है, अस्पताल नही, यहां पर ना तो मेडिकल सुविधा है, और ना ही तकनीकी कर्मचारी। डर के मारे कर्मचारी काम छोड़कर भाग रहे
हैं।
होटल के मालिक विवेक गिरोत्रा ने कहा कि कोरोना पॉज़िटिव मरीजों को प्राइवेट सुविधा में रखने के लिए होटल की अपेक्षा प्राइवेट नर्सिंग होम व प्राइवेट हॉस्पिटल ज्यादा बेहतर विकल्प है, जहां पर डॉक्टर से लेकर नर्सिंग स्टाफ की समुचित व्यवस्था होती है न कि होटल या गेस्ट हाउस, जहां पर हलवाई और वेटर के सिवाय कुछ भी नहीं है।
- सहकारिता के क्षेत्र में विश्वास और विकास का पर्याय बन चुके खलीलाबाद नगर सहकारी बैंक लिमिटेड
- पत्रकार के सम्मान से खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं, ईंट से ईंट बजाकर हक वापस लेने का संकल्प
- संतकबीरनगर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस : अध्यक्ष जगत जायसवाल ने टीम संग की अशोक स्तंभ की सफाई
- 15 अगस्त 2026 ,80वा स्वतंत्रता दिवस नगर सहकारी बैंक खलीलाबाद के मेंन ब्रांच में धूमधाम से मनाया गया
- देश की प्रगति व उत्थान युवाओं के हाथ में रहता है भूमिका अदा करते हैं युवाएं,