बस्ती यूपी-
ब्यूरो रिपोर्ट ::राहील खान।।

बस्ती17 जुलाई। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी का इलाज करा रहे सभी मरीजों का कल से ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया में कोरोना महामारी से बचाव हेतु कोविड 19 की जांच अधीक्षक डा आर के सिंह जी के नेतृत्व में कराया जा रहा है।
अधीक्षक डा आर के सिंह ने बताया कि हमारे टीबी यूनिट पर टीबी का इलाज करा रहे सभी मरीजों का एक अभियान चलाकर कोरोना महामारी से बचाव हेतु जागरूक करते हुए कोविड 19 की जांच कराई जा रही है।
एमओटीसी डा अभय सिंह ने कहा कि जनपद का यह पहला टीबी यूनिट हैं जहाँ टीबी के सभी मरीजों का कोविड19 जांच कराया जा रहा है।
इस अभियान में एसटीएलएस दुर्गेश कुमार उपाध्याय, एसटीएस राहुल श्रीवास्तव ने सभी मरीजों से सम्पर्क कर उनका जांच कराने में लगे हुए है तथा एलटी धर्मेन्द्र मिश्रा, पंकज पाण्डेय द्वारा टीबी के सभी मरीजों का कोविड जांच किया जा रहा है।
- पत्रकार के सम्मान से खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं, ईंट से ईंट बजाकर हक वापस लेने का संकल्प
- संतकबीरनगर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस : अध्यक्ष जगत जायसवाल ने टीम संग की अशोक स्तंभ की सफाई
- 15 अगस्त 2026 ,80वा स्वतंत्रता दिवस नगर सहकारी बैंक खलीलाबाद के मेंन ब्रांच में धूमधाम से मनाया गया
- देश की प्रगति व उत्थान युवाओं के हाथ में रहता है भूमिका अदा करते हैं युवाएं,
- जनपद में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूम-धाम एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया