थाना कोवताली पुलिस द्वारा 100 किग्रा अवैध मांस सहित 04 अभियुक्त गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्व अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व मेें थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से भैंस काटते हुए 04 अभियुक्तों को भैंस काटने वाले उपकरणों सहित गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण-
कल दिनांक 16.07.2020 को थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं लोगों को कोविड-19 से बचाव हेतु जागरूक करने के लिये क्षेत्र में भ्रमणशील रहा कर पैदल गस्त की जा रही थी इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि बैरून टोल में कुछ अज्ञात लोग कासिम के मकान में अवैध तरीके से भैंस काट रहे है जिससे अनावश्यक गन्दगी उत्पन्न हो रही है तथा सक्रमण फैलने का खतरा भी बढ सकता है। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहंचकर घेराबन्दी करके मौके से 04 अभियुक्तों को भैंस काटते हुए पकड तथा मौके से अधकटी भैंस तथा भैंस काटने का सामान बरामद हुआ।
पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों द्वारा किये गये कृत, गिरफ्तारी एवं बरामगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 381/20 धारा 188, 269, 270, 429 भादवि व 51/57 आपदा प्रबन्धन अधिनियम, 03 महामारी अधिनियम एवं 11(1)आई पशु क्रुरता अधिनियम अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम-
- आशिफ पुत्र हलीम नि0 बैरून टोला थाना कोतवाली
- अशलम पुत्र मौहम्मद हनीफ नि0 बैरून टोला थाना कोतवाली
- नाशिर पुत्र एहसान नि0 बैरून टोला थाना कोतवाली
- शोहराब पुत्र हलीम नि0 बैरून टोला थाना कोतवाली
बरामदगी–
- 100 किग्रा मांस (कटा हुआ सिर, पैर मांस आदि)
- 04 छुरी
- 01 बांका
- 01 कुल्हाडी
- पत्रकार के सम्मान से खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं, ईंट से ईंट बजाकर हक वापस लेने का संकल्प
- संतकबीरनगर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस : अध्यक्ष जगत जायसवाल ने टीम संग की अशोक स्तंभ की सफाई
- 15 अगस्त 2026 ,80वा स्वतंत्रता दिवस नगर सहकारी बैंक खलीलाबाद के मेंन ब्रांच में धूमधाम से मनाया गया
- देश की प्रगति व उत्थान युवाओं के हाथ में रहता है भूमिका अदा करते हैं युवाएं,
- जनपद में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूम-धाम एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया