
बस्ती :: ब्यूरो रिपोर्ट
राहील खान:::
बस्ती::जिला खनिज फाउंडेशन न्यास के अन्तर्गत खनन प्रभावित 65 गाॅव के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों में 417 कार्य कराये जायेंगे। उक्त जानकारी जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने दी है। उन्होने बताया कि इस पर 154.30 लाख रूपये की लागत आयेगी। उन्होंने बताया कि इसके अन्तर्गत स्कूलों में ब्लैकबोर्ड, बालक एंव बालिका के लिए शौचालय एवं मूत्रालय हैण्डवास की सुविधा विद्यालय की सामान्य मरम्मत, कक्षा में टाइल्स, विद्युतीकरण, वायरिंग बल्ब एवं पंखे, फर्नीचर अतिरिक्त कक्षा कक्ष, किचन सेड, विद्यालय प्रांगण में इण्टरलाकिंग आदि कार्य कराया जायेंगा।
उन्होंने बताया कि इन कार्यो के लिए प्रथम किस्त के रूप में 60 लाख रूपये निर्गत कर दिया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस पर कार्य प्रारम्भ भी कर दिया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में शासन के मंशा के अनुरूप तहसील सदर एवं हरैया के खनन क्षेत्रोंं में ठेकेदारों से प्राप्त जिला खनन निधि की धनराशि से खनन क्षेत्र के आस-पास के गाॅव में वहाॅ के निवासियों की सुख सुविधा के लिए विकास कार्य कराया जाता है। इसके पूर्व खनन प्रभावित क्षेत्रों के 65 गाॅव में नेडा के माध्यम से प्रत्येक गाॅव में 05-05 सोलर लाईट कुल 46 लाख रूपये की लागत से लगायी गयी थी।
उन्होंने बताया कि निकट भविष्य में जिला खनन निधि से अन्य विकास कार्य कराये जायेंगे, जिसके तहत सड़क एंव पुल, सिचाई के वैकल्पिक श्रोत, फल, उद्यान, कौशल विकास एवं पर्यावरण की सुरछा के लिए धन व्यय किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इन गाॅव को माडल गाॅव के रूप में विकसित किया जायेगा।
- संस्था बहरुल उलूम अहले सुन्नत, खलीलाबाद, जनपद-संत कबीर नगर के प्रबन्ध समिति के निर्वाचन की तिथि घोषित
- डीएम ने पल्स पोलियो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
- छत्रपति शाहूजी महाराज की 152 वी जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद के धनघटा तहसील अंतर्गत बाबा बैजूनाथ धाम की पवित्र धरती पर विशाल जनसभा को किया संबोधित
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद न्यायालय में योग कार्यक्रम आयोजित